फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar woman who went to deliver food to her ailing mother in Saharsa is missing along with her sister-in-law

Bihar News: अपनी इलाजरत मां को खाना पहुंचाने गई महिला गोतनी के साथ लापता, पांच दिन से खोज रही पुलिस

Thu, 05 Dec 2024 04:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 05 Dec 2024 04:28 PM IST
सार

अपनी इलाजरत मां को खाना पहुंचाने गई महिला अपनी गोतनी के साथ लापता हो गई। फिलहाल, पुलिस पिछले पांच दिन से खोजबीन कर रही है।

विज्ञापन
Bihar woman who went to deliver food to her ailing mother in Saharsa is missing along with her sister-in-law
लापता महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र से दो महिला के गायब होने की बात सामने आई है। परिजनों ने पांच दिन के बाद सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जानिए क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन


अक्सर लोगों को लड़कियों के भागने की या लापता होने की बात सुनने को मिलती थी। लेकिन इस बार दो शादीशुदा महिला जो एक दूसरे की गोतनी भी हैं, के पांच दिनों से लापता होने की बात सामने आई है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। परिजनों ने मजदूरी के दौरान एक युवक से बातचीत होने का आरोप लगाते हुए सदर थाना में आवेदन दिया है।
विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र के सपटीयाही निवासी दो महिला बीते एक दिसंबर से लापता हैं। दोनों महिला मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाजरत अपने एक परिजन को खाना पहुंचाने के लिए अपने घर से निकली थी। गुरुवार को महिला के परिजन ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। दिए आवेदन में सपटीयाही रामफल साह टोला निवासी मो. यूसुफ ने बताया कि मेरे भाई मो. अयूब की सास नूर जहां खातून नारायणी मेडिकल कॉलेज बैजनाथपुर में इलाजरत थी। मेरी पत्नी बीबी सजदा और मेरे भाई अयूब की पत्नी बीबी शकीला बीते कई दिनों से खाना पहुंचाने जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते एक दिसंबर को दोनों गोतनी खाना लेकर मेडिकल कॉलेज गई, जिसके बाद से वापस नहीं आई है। दोनों का मोबाइल बंद है। खोजबीन में पता चला कि वह किसी ब्रजेश इंजीनियर के साथ गई हैं। उसका भी मोबाइल बंद आ रहा है। पूर्व से दोनों के बीच बातचीत होने की बात सामने आई है। पूर्व में दोनों गोतनी महिंद्रा शोरूम में मजदूरी करती थीं। शंका होने पर दोनों को मजदूरी छुड़वा दिया था। उन्होंने आशंका जताई कि दोनों गोतनी को ब्रजेश इंजीनियर भगाकर अपने पास ले गया है। इस बाबत सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed