फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   young man death returning from bhagalpur after buying bike in madhepura bihar

Bihar: नई बाइक खरीदने गया था युवक, लौटते वक्त सड़क हादसे ने छीन ली जिंदगी, घर पहुंचा पहुंचा बेटे का शव

Tue, 26 May 2026 10:18 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2026 10:18 PM IST
सार

Bihar: मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र में नई बाइक खरीदकर लौट रहे 25 वर्षीय मनजीत शर्मा की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी बाइक स्टेट हाईवे-58 पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
young man death returning from bhagalpur after buying bike in madhepura bihar
पुरैनी सीएचसी में रोते बिलखते परिजन

विस्तार

बिहार के मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान औराय पंचायत के लाली टोल निवासी पंकज शर्मा के 25 वर्षीय पुत्र मनजीत शर्मा के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन


नई बाइक खरीदने नवगछिया गया था युवक
बताया गया कि मनजीत शर्मा मंगलवार को नई बाइक खरीदने के लिए भागलपुर के नवगछिया गया था। बाइक खरीदने के बाद वह अपने एक दोस्त के साथ गांव लौट रहा था। बताया जा रहा है कि उसका दोस्त नई बाइक लेकर आगे चल रहा था, जबकि मनजीत अपनी पुरानी बाइक से पीछे-पीछे आ रहा था।
विज्ञापन


स्टेट हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर से भिड़ी बाइक
इसी दौरान पुरैनी थाना क्षेत्र के वंशगोपाल पंचायत के बघरा गांव के समीप स्टेट हाईवे-58 पर सड़क किनारे पहले से खड़े एक ट्रैक्टर से उसकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि मनजीत के सिर में गंभीर चोट लगी और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर जुटी भीड़
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना पुरैनी थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बाइक को जब्त कर लिया।

बेटे का शव देखते ही बिलख पड़े परिजन
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। बेटे का शव देखते ही मां और अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। जिस घर में नई बाइक आने की खुशी होनी थी, वहां मातम छा गया।


परिजनों ने खड़े ट्रैक्टर को बताया हादसे की वजह
परिजनों का कहना है कि स्टेट हाईवे किनारे ट्रैक्टर को खड़ा नहीं रखना चाहिए था। इसी वजह से यह हादसा हुआ है।

ये भी पढ़ें: जमीन बेचकर दिए पैसे, फिर भी नहीं बची बेटी; दो महीने पहले की थी लव मैरिज, अब कफन में मिली रूपा

पुलिस ने शुरू की जांच
पुरैनी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed