{"_id":"6789005d855687a8a5045a31","slug":"bihar-road-accident-bike-rider-going-to-attend-funeral-in-saharsa-dies-two-people-injured-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Road Accident: अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे बाइक सवार की मौत, दो लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Road Accident: अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे बाइक सवार की मौत, दो लोग जख्मी
Thu, 16 Jan 2025 06:19 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 16 Jan 2025 06:19 PM IST
सार
बिहार के सहरसा जिले में हादसा हुआ है। अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं, दो लोग जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के हुसैन चक से आगे रायपुरा पंचायत के भौराहा तीन मोहानी के समीप एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। इसमें बाइक सवार बलवाहट थाना क्षेत्र के ढोली मोहनपुर निवासी 65 वर्षीय किसुन साह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और दो लोग जख्मी हो गए। दोनों जख्मी को इलाज के लिए सिमरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घटना में जख्मी दोनों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के बेगहा निवासी 70 वर्षीय भुटो साह और पसराहा सपटियाही निवासी 28 वर्षीय राहुल साह के रूप में हुई है। जख्मी राहुल साह ने बताया कि वह तीनों आपस में रिश्तेदार हैं और सिमरी बख्तियारपुर में अपने एक रिश्तेदार की मौत के बाद महखड़ गांव से एक बाइक पर सवार होकर उसके अंतिम संस्कार में जा रहे थे।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क से दस फीट नीचे खेत में जा गिरे थे। स्थानीय लोगों ने तीनों को खेत सड़क पर लाया तो पाया कि 65 वर्षीय किशुन साह की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची बख्तियारपुर थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन