फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar Rain: Crores of rupees spent yet Saharsa city gets flooded, people planted paddy on main road as protest

Bihar Rain: करोड़ों की राशि खर्च... फिर भी डूब जाता है सहरसा शहर, लोगों ने विरोध में मुख्य सड़क पर रोपे धान

Sat, 24 Aug 2024 06:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 24 Aug 2024 06:42 PM IST
सार

Bihar Rain News: भाकपा नेताओं ने कहा कि पॉलीटेक्निक क्षेत्र, गांधी पथ, हाथी टोला, कोसी प्रोजेक्ट, पुरानी कचहरी, बटराहा, गंगजला की स्थिति नारकीय है। जनता की गाढ़ी कमाई की दो सौ करोड़ से अधिक की राशि लूटकर शहर को और बदसूरत बना दिया गया है।

विज्ञापन
Bihar Rain: Crores of rupees spent yet Saharsa city gets flooded, people planted paddy on main road as protest
सड़क पर धान रोपकर विरोध जताते भाकपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा में जलजमाव एक अभिशाप बनकर रह गया है। दरअसल, थोड़ी सी बारिश होती है कि शहर के अधिकतर मोहल्लों की सड़कें डूब जाती हैं। नगर निगम जल निकासी की न तो अस्थायी व्यवस्था करता है और न ही स्थायी। सड़कों पर जमा पानी को सूखने के लिए धूप के सहारे छोड़ दिया जाता है। इन्हीं हालातों को देखते हुए पॉलिटेक्निक रोड पर घुटने भर जमे पानी में धान रोपकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने विरोध जताया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सहरसा-मधेपुरा मुख्य मार्ग स्थित पॉलिटेक्निक रोड पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के अलावा कई शिक्षण संस्थान हैं। मधेपुरा की ओर जाने वाली बसों का भी यही मार्ग है। लेकिन इस सड़क पर लंबी दूरी तक एक से डेढ़ फुट तक पानी जमा है। यह स्थिति सिर्फ बारिश के महीने में ही नहीं होती, बल्कि बेमौसम बारिश से भी यही हाल हो जाता है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बुडको ने शहर में 50 करोड़ रुपये का नाला बनवाया। करोड़ों की राशि से दो संप हाउस भी बने। लेकिन उसके बावजूद शहर को जल जमाव से मुक्ति नहीं मिली। दिनों-दिन जल जमाव की समस्या विकराल होती जा रही है। नगर निगम पर लापरवाही और करोड़ों की सरकारी राशि के लूट का आरोप लगाते भाकपा नेताओं ने जल जमाव के बीच धान रोपकर और सड़क जाम कर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। भाकपा नेताओं ने कहा कि पॉलीटेक्निक क्षेत्र, गांधी पथ, हाथी टोला, कोसी प्रोजेक्ट, पुरानी कचहरी, बटराहा, गंगजला की स्थिति नारकीय है। जनता की गाढ़ी कमाई की दो सौ करोड़ से अधिक की राशि लूटकर शहर को और बदसूरत बना दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed