फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar police asi arrested for drinking wine madhepura bihar news crime news

Bihar: वर्दी पर लगा दाग! शराबबंदी वाले बिहार में नशे में धुत मिला ASI, ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में खुली पोल

Wed, 15 Jul 2026 07:23 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2026 07:23 PM IST
सार

मधेपुरा के मठाही पुलिस शिविर में तैनात रहे एएसआई देवेंद्र ठाकुर को शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर जांच कराई, जिसमें 69/100 मिलीग्राम अल्कोहल की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
bihar police asi arrested for drinking wine madhepura bihar news crime news
नशे में धुत्त एएसआई देवेंद्र ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच मधेपुरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के मठाही पुलिस शिविर में तैनात रहे एएसआई देवेंद्र ठाकुर को शराब के नशे में हंगामा करना भारी पड़ गया। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने उनकी ब्रेथ एनालाइजर जांच कराई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन


ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची पुलिस

मंगलवार रात करीब आठ बजे मठाही चौक पर एएसआई देवेंद्र ठाकुर के शराब के नशे में लोगों से गाली-गलौज और हंगामा करने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। आरोप है कि विरोध होने पर वे अपने सरकारी आवास में चले गए। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस अधिकारी के खिलाफ भी वही कार्रवाई करने की मांग करने लगे, जो आम लोगों पर शराबबंदी कानून के तहत की जाती है।

विज्ञापन

ढाई घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

घटना के बाद करीब ढाई घंटे तक मठाही चौक पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर भान टेकठी पंचायत के मुखिया विकास कुमार, मठाही के सरपंच बलराम यादव, डायल-112 की टीम और बाद में सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया, लेकिन ग्रामीण मौके पर ही शराब जांच कराने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस एएसआई को अपने साथ सदर थाना ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब पीने की पुष्टि

बुधवार दोपहर पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि स्थानीय लोगों की शिकायत का सत्यापन करने के बाद एएसआई देवेंद्र ठाकुर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई गई। जांच में उनके शरीर में 69/100 मिलीग्राम अल्कोहल पाया गया।

इसके आधार पर मधेपुरा थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा-37 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

घटना के दौरान कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों का दावा है कि कुछ वीडियो में एएसआई अपने आवास में लोगों से मामला शांत करने की बात करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि अन्य वीडियो में उनके द्वारा कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

हाल ही में हुआ था तबादला

जानकारी के अनुसार देवेंद्र ठाकुर का हाल ही में शंकरपुर थाना तबादला हुआ था और उन्होंने मंगलवार को ही वहां योगदान दिया था। इसके बावजूद वे मठाही स्थित अपने सरकारी आवास पर मौजूद थे, जहां यह पूरा विवाद हुआ। अब शराब पीने की पुष्टि के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और विभागीय कार्रवाई भी तय मानी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed