फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news: Youth dies due to Liquor & intoxication overdose in saharsa, police starts investigation

Bihar News: तीन दिन से लापता युवक की नशे के ओवरडोज से मौत, घर आने के बाद सो गया... फिर न उठा

Mon, 24 Feb 2025 06:52 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Mon, 24 Feb 2025 06:52 PM IST
सार

Saharsa News: बिहार में भले ही वर्ष 2016 से शराबबंदी लागू है, लेकिन लोगों को चोरी छिपे शराब मिल रही है। इसके कारण आए दिन लोगों की मौत भी हो रही है। ताजा मामला सोनबरसा राज थाना क्षेत्र का है। जहां एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Bihar news: Youth dies due to Liquor & intoxication overdose in saharsa, police starts investigation
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना इलाके के एक युवक की मौत नशे के अत्यधिक सेवन से होने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलते ही सोनबरसा राज थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, युवक नशे का अत्यधिक सेवन करता था। तीन दिनों से घर से गायब था। रविवार की रात घर आया तो भी नशे में ही था। घर आने के बाद वह सो गया। सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक की पहचान सोनवर्षा राज थाना इलाके के सोनबरसा नगर पंचायत दक्षिण टोला वार्ड-16 निवासी समर कुमार विश्वास के 22 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार उर्फ विकी के रूप में हुई है। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा है। मृतक के पिता एक सरकारी शिक्षक हैं।
विज्ञापन

 
मृतक के मामा दुआनिया निवासी राजू विश्वास ने कहा कि पिता से आठ हजार रुपये लेकर तीन दिनों से गायब था और घर में खाना तक नहीं खाया। उसने बताया कि युवक नशे का आदी था और रविवार की देर रात घर वापस नशे की हालत में पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मृतक की मां ने पुलिस को बताया गया कि शराब पीकर आने के बाद घर में सो गया और सुबह उसे जगाने के लिए उसके कमरे में गई तो उसके हाथ-पैर फूले थे। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोपहर में पुलिस को जानकारी मिली तो पुलिस ने संदिग्ध मौत का शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 
परिजनों ने आशंका जताई है कि नशे के अत्यधिक सेवन की वजह से ही उसकी मौत हो गई। सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही शव को कब्जे में लिया गया है। टैबलेट और कोरेक्स नशा का अत्यधिक सेवन की बात सामने आ रही है। परिजन शव का पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे। परिजन को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के स्पष्ट कारण सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed