{"_id":"67bc5d19ef401767e6097b87","slug":"bihar-news-youth-dies-due-to-liquor-intoxication-overdose-in-saharsa-police-starts-investigation-kosi-news-c-1-1-noi1369-2661097-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: तीन दिन से लापता युवक की नशे के ओवरडोज से मौत, घर आने के बाद सो गया... फिर न उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: तीन दिन से लापता युवक की नशे के ओवरडोज से मौत, घर आने के बाद सो गया... फिर न उठा
Mon, 24 Feb 2025 06:52 PM IST
कोसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 06:52 PM IST
सार
Saharsa News: बिहार में भले ही वर्ष 2016 से शराबबंदी लागू है, लेकिन लोगों को चोरी छिपे शराब मिल रही है। इसके कारण आए दिन लोगों की मौत भी हो रही है। ताजा मामला सोनबरसा राज थाना क्षेत्र का है। जहां एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना इलाके के एक युवक की मौत नशे के अत्यधिक सेवन से होने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलते ही सोनबरसा राज थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, युवक नशे का अत्यधिक सेवन करता था। तीन दिनों से घर से गायब था। रविवार की रात घर आया तो भी नशे में ही था। घर आने के बाद वह सो गया। सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक की पहचान सोनवर्षा राज थाना इलाके के सोनबरसा नगर पंचायत दक्षिण टोला वार्ड-16 निवासी समर कुमार विश्वास के 22 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार उर्फ विकी के रूप में हुई है। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा है। मृतक के पिता एक सरकारी शिक्षक हैं।
मृतक के मामा दुआनिया निवासी राजू विश्वास ने कहा कि पिता से आठ हजार रुपये लेकर तीन दिनों से गायब था और घर में खाना तक नहीं खाया। उसने बताया कि युवक नशे का आदी था और रविवार की देर रात घर वापस नशे की हालत में पहुंचा।
विज्ञापन
मृतक की मां ने पुलिस को बताया गया कि शराब पीकर आने के बाद घर में सो गया और सुबह उसे जगाने के लिए उसके कमरे में गई तो उसके हाथ-पैर फूले थे। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोपहर में पुलिस को जानकारी मिली तो पुलिस ने संदिग्ध मौत का शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
परिजनों ने आशंका जताई है कि नशे के अत्यधिक सेवन की वजह से ही उसकी मौत हो गई। सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही शव को कब्जे में लिया गया है। टैबलेट और कोरेक्स नशा का अत्यधिक सेवन की बात सामने आ रही है। परिजन शव का पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे। परिजन को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के स्पष्ट कारण सामने आएगा।