{"_id":"676c3ffcc64df4af0a02d224","slug":"bihar-news-young-man-shot-dead-in-land-dispute-in-madhepura-bihar-police-investigation-bihar-crime-news-today-kosi-news-c-1-1-noi1373-2452815-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kosi News: जमीन विवाद में युवक की गोली मार कर हत्या, सिर में मारी गई तीन गोली, खेत देखने गया था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kosi News: जमीन विवाद में युवक की गोली मार कर हत्या, सिर में मारी गई तीन गोली, खेत देखने गया था युवक
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन
मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह अपराधियों ने युवक की गोली मार हत्या कर दी। जमीन विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान पुरैनी थाना क्षेत्र के मकदमपुर पंचायत के छब्बूबासा वार्ड नौ निवासी मंदेश्वरी यादव के बेटे विकास यादव (35) के रूप में हुई। मृतक के भाई शंभू यादव ने बताया कि विकास यादव बुधवार की सुबह सात बजे घर करीब एक किलोमीटर दूर गेहूं खेत देखने के लिए गया था। इसी दौरान अपराधियों ने उसको गोली मार दी।
बाइक से ले गए अस्पताल :
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घायल विकास को बाइक पर बैठा कर पुरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुरैनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बड़े भाई शंभू यादव ने बताया कि गांव के ही विजय यादव से सात कट्टा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार की सुबह विकास अपने खेत में लगी गेहूं की फसल को देखने गया था। इसी दौरान बदमाशों ने उसे खदेड़ कर गोली मार दी। विकास को 5 गोली मारी गई है।
दो साल से चल रहा था जमीन विवाद :
बताया कि लगभग दो साल पूर्व विकास यादव मकदमपुर के उदय यादव से सात कट्ठा जमीन खरीदा था। उस जमीन को पहले से विजय यादव बटाईदार के रूप में जोत रहे थे। जमीन खरीदने के बाद भी विकास यादव को विजय यादव जमीन नहीं दे रहा था। जिसके कारण छह महीना पूर्व विवाद भी हुआ था। उन्होंने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग कई दिनों से विकास पर नजर रख रहे थे। बुधवार की सुबह जब विकास खेत देखने गया तो बदमाशों ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। पुरैनी पुरैनी थानाध्यक्ष राघव शरण ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी आ रही है।