{"_id":"67daa8269ce59db55a005ec0","slug":"bihar-news-vigilance-arrested-kanungo-in-supaul-while-taking-bribe-bihar-police-investigation-kosi-news-c-1-1-noi1372-2740646-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corruption : रिश्वत लेते निगरानी के हत्थे चढ़ा कानूनगो; जमीन का रकवा सही करने के नाम पर मांगे थे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corruption : रिश्वत लेते निगरानी के हत्थे चढ़ा कानूनगो; जमीन का रकवा सही करने के नाम पर मांगे थे रुपये
Wed, 19 Mar 2025 07:26 PM IST
कोसी ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 07:26 PM IST
सार
Bihar : निगरानी विभाग की टीम ने एक कानूनगो को गिरफ्तार किया है। जमीन सर्वे से जुड़े कार्य के लिए कानूनगो ने 10 हजार रुपए की डिमांड की थी। काफी मान-मनव्वल के बाद पांच हजार रुपए में डील फाइनल हुआ था।
विज्ञापन
निगरानी के हत्थे चढ़ा कानूनगो।
विस्तार
सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जदिया थाना इलाके से निगरानी विभाग की टीम ने एक कानूनगो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी बुधवार की दोपहर गुड़िया पंचायत सरकार भवन से की गई है। बुधवार की दोपहर गुड़िया पंचायत सरकार भवन में कानूनगो विकास कुमार जमीन सर्वे से जुड़े काम के लिए 5 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था। तभी निगरानी डीएसपी सुजीत कुमार सागर के नेतृत्व में पहुंची टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें - Bihar: तेजस्वी यादव ने यह क्या किया? गिरिराज सिंह को कूदना पड़ा मैदान में, शिवराज सिंह चौहान को लिखी चिट्ठी
विज्ञापन
पटना से आए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी सुजीत कुमार सागर ने बताया कि कानूनगो विकास कुमार त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र के महेशुआ निवासी अनुपम कुमार से सर्वे में जमीन रकवा से संबंधित कार्य के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था। जिसकी शिकायत निगरानी विभाग से की गई थी। इसी शिकायत के आलोक में निगरानी की टीम सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पहुंची थी। गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया और इसी के तहत बुधवार को त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र के गुड़िया पंचायत सरकार भवन में कानूनगो विकास कुमार की डिमांड पूरी करने के लिए शिकायतकर्ता अनुपम कुमार भी पहुंचे। विकास रिश्वत के पांच हजार रुपए ले रहा था। तभी जाल बिछाए निगरानी की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इधर, निगरानी टीम में शामिल समीर चंद्र झा ने बताया कि गिरफ्तार कानूनगो के विरुद्ध कांड संख्या 12/25 दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
*कानूनगो ने की थी 10 हजार रुपए की डिमांड, 5 हजार में बनी थी बात*
वही मामले को लेकर परिवादी अनुपम कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में सर्वे का काम चल रहा है। दो-तीन साल पूर्व जब प्लॉट पर वेरिफिकेशन के लिए अमीन गए हुए थे तो वहीं से दिक्कत शुरू हो गई। हाल के दिनों में सर्वेयर ने घूस नहीं देने के कारण मेरे पिता द्वारा खरीदी गई जमीन का रकवा कम करके भेज दिया। उसी को ठीक कराने के लिए कानूनगो विकास कुमार के पास गया तो उन्होंने 10 हजार रुपए रिश्वत मांगा था। जबकि वेरिफिकेशन के लिए जब वह जमीन पर गए थे तो उन्हें भी मेरे द्वारा बताए गए सभी बात धरातल पर सत्य मिले। इसके बावजूद उनके द्वारा रिश्वत मांगी गई थी।काफी मान-मनव्वल के बाद 5 हजार रुपए रिश्वत देने की बात पर काम करने के लिए कानूनगो तैयार हुए थे, जिसकी शिकायत मैंने निगरानी से की थी।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : कांग्रेस के बिहार अध्यक्ष बनाए गए विधायक राजेश कुमार, राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह की छुट्टी