फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar news speed trial completed on Supaul Araria railway line train will run upto pipra station

New Railway Line : बिहार के इस जिले में रेल सेवाओं का विस्तार; 10 लाख लोग होंगे लाभान्वित

Sat, 29 Mar 2025 09:47 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sat, 29 Mar 2025 09:47 PM IST
सार

Bihar : सुपौल-अररिया रेल लाइन का निर्माण राष्ट्रीय सुरक्षा परियोजना के तहत हो रहा है। शनिवार को इस लाइन में सुपौल से पिपरा के बीच स्पीड ट्रायल हुआ। सीआरएस ने कुछ बिंदुओं पर सुधार के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Bihar news speed trial completed on Supaul Araria railway line train will run upto pipra station
फाटक बंद रहने से लगा जाम।

विस्तार

इस्टर्न सर्किल कोलकाता के रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) सुबोमय मित्रा ने शनिवार को सुपौल-पिपरा रेलमार्ग का निरीक्षण किया। वह के अपने स्पेशल निरीक्षण यान से शनिवार की सुबह 7:48 बजे सुपौल स्टेशन पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे बाद 9:15 बजे एडीआरएम आलोक कुमार और अन्य अधिकारियों के साथ ट्रॉली पर सवार होकर सुपौल से पिपरा के लिए रवाना हुए। निरीक्षण के दौरान लोहिया नगर चौक स्थित रेलवे समपार फाटक पर नारियल फोड़कर नए रेलमार्ग का उद्घाटन किया गया। इसके बाद ट्रॉली से आगे बढ़े। करीब छह घंटे तक चले निरीक्षण में रेलवे लाइन, पुल और पुलियों की गुणवत्ता की जांच की गई। इसके दौरान नवनिर्मित रेल लाइन में कुछ कमियां भी सामने आईं। सीआरएस सुबोमय मित्रा ने कहा कि जो कमियां मिली हैं, उन्हें जल्द दूर किया जाएगा। निरीक्षण के बाद स्पेशल यान से सफलतापूर्वक स्पीड ट्रायल भी किया गया। स्पीड ट्राइल के लिए डीआरएम स्पेशल निरीक्षण यान दिन के करीब 3:10 बजे पिपरा से चलकर 3:35 बजे सुपौल पहुंची। इस दौरान ट्रेन की अधिकतम गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई। बताया गया कि नवनिर्मित रेल लाइन पर सिग्नल की सुविधा अभी शुरू नहीं हुई है, जिसकी वजह से गति सीमा सीमित रखी गई। बता दें कि सुपौल-अररिया नई रेल लाइन का निर्माण राष्ट्रीय सुरक्षा परियोजना के तहत किया जा रहा है। इस रेलखंड में सुपौल से पिपरा के बीच शीघ्र रेल परिचालन की तैयारी चल रही है। निरीक्षण टीम में चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (नॉर्थ) राम जनम, चीफ इंजीनियर कंस्ट्रक्शन (नॉर्थ) रविंद्र नाथ, एडीआरएम आलोक झा, डीसीएम आरके श्रीवास्तव, सीईटी रवीश कुमार, सीनियर डीईएम संजय कुमार, सीनियर डीईएम (थर्ड) उत्कर्ष आदि थे।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar Board : बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम आ गया; अभी जानिए, परीक्षा के बाद क्या करने पर चुने गए इंटर टॉपर
विज्ञापन


जल्द चलेगी सुपौल-पिपरा के बीच ट्रेन
निरीक्षण के बाद एडीआरएम आलोक कुमार ने बताया कि सीआरएस का निरीक्षण पूरा हो गया है। जो भी निर्देश मिले हैं, उनका पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुपौल से पिपरा के बीच जल्द ही ट्रेन परिचालन शुरू होगा। सुपौल से अररिया तक रेल परिचालन के लिए कार्य जारी है। हालांकि उसमें अभी समय लगेगा। फिलहाल सुपौल-पिपरा के बीच ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेल परिचालन से 10 लाख लोग होंगे लाभांवित
सुपौल-पिपरा के बीच 21.07 किलोमीटर दूरी में 51 छोटे-बड़े पुल-पुलियों का निर्माण हुआ है। रेल सेवा शुरू होने से 10 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। स्थानीय लोगों ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इससे यात्रा आसान होगी। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। छात्र, नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग को विशेष लाभ होगा।

यह खबर भी पढ़ें -Bihar Board : इन 179 सवालों ने 20 हजार से दो लाख तक का इनाम दिला दिया; जानें, बिहार बोर्ड टॉपर कैसे चुने गए?

30 मिनट तक बंद रहा समफाटक, जाम में फंसे छात्रों ने किया हंगामा
निरीक्षण के दौरान लोहिया नगर समपार फाटक करीब 30 मिनट तक बंद रहा। समपार फाटक बंद होने के बाद लोहिया नगर चौक के समीप ही नारियल फोड़कर विधिवत उद्घाटन किया गया, जिसमें करीब 10 मिनट का समय लगा। इसी बीच सीआरएस के आगे चल रही ट्रॉली खराब हो गई। उसे स्टार्ट करने में भी समय लगा। ट्रॉली निकलने के बाद सुपौल-सरायगढ़ रेलमार्ग पर एक ट्रेन को पास कराया गया। जिसकी वजह से फाटक आधे घंटे तक बंद रहा। इस दौरान इंटर की परीक्षा देने जा रहे कई छात्र-छात्राएं जाम में फंस गए। कुछ छात्र पैदल फाटक पार कर गए। वही वाहन से जा रहे छात्रों के पास कोई विकल्प नहीं था। गुस्साए छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। ट्रैफिक पुलिस ने रेलवे कर्मियों को सूचना दी। इसके बाद सुपौल स्टेशन पर खड़ी ट्रेन को रवाना कर फाटक खोला गया।

फाटक बंद रहने से लगा जाम।

फाटक बंद रहने से लगा जाम।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed