{"_id":"677bfe93b16e8800960653eb","slug":"bihar-news-saharsa-wife-was-beaten-to-death-for-not-giving-money-for-drugs-accused-husband-in-police-custody-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नशे के लिए पैसा नहीं देने पर पत्नी की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी पति पुलिस हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नशे के लिए पैसा नहीं देने पर पत्नी की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी पति पुलिस हिरासत में
Mon, 06 Jan 2025 09:32 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 06 Jan 2025 09:32 PM IST
सार
पति को नशे के लिए पैसा नहीं देने पर पत्नी की पीट-पीट कर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। वहीं, मृतिका के मायके वाले का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहरसा जिले में नवहट्टा थाना क्षेत्र के दिवरा में पति को नशा का सेवन करने के लिए पैसा नहीं देना अलखा कुमारी को महंगा पड़ा। पति ने पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। पति की पिटाई से पत्नी की मौत हो गई। हालांकि, परिजन लड़ाई के बाद पत्नी के द्वारा फांसी लगा लेने की बात कह रहे हैं। लेकिन पुलिस अनुसंधान में मामला प्रथम दृष्टया हत्या सामने आई है। सूचना मिलते ही नवहट्टा थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
वहीं, आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जिसके बाद पुलिस मृतिका के मायके वाले के आने का इंतजार कर रही है। जानकारी के अनुसार, रविवार को पति-पत्नी के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें पत्नी की मौत हो गई। पति और ससुराल वाले मौत को फांसी का स्वरूप देने की कोशिश की। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस को जानकारी होते ही घटना स्थल पर पहुंच आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक महिला के पति सरोज साह को हिरासत में ले लिया है, जिसके बाद मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरा कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक महिला की पहचान नवहट्टा थाना क्षेत्र के दिवरा गांव वार्ड 12 निवासी सरोज साह की 32 वर्षीय पत्नी अलखा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पति नशे के लिए पत्नी से पैसे की मांग कर रही थी, जिसे देने में असमर्थता जताने पर पति ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। पति-पत्नी के बीच लड़ाई हुई थी। घटना के बारे में जब आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतक महिला के पति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
इस बाबत सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या की प्रतीत हो रही है। जानकारी मिली है कि पति पत्नी के बीच हुई मारपीट में पत्नी की मौत हो गई। हैंगिंग की कोई बात नहीं है। गला में भी कोई चिन्ह नहीं पाया गया है। पैसा मांगने की बात सामने आई है। सभी बिंदुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।