फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bettiah: British era built Triveni Canal bridge dilapidated, side wall collapsed; inviting accidents every day

Bihar News: अंग्रेजों के जमाने में बना पुल हुआ जर्जर, साइड वॉल ध्वस्त; आए दिन दुर्घटनाओं को दे रहा दावत

Wed, 02 Apr 2025 05:33 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 02 Apr 2025 05:33 PM IST
सार

Bettiah News: अंग्रेजों की हुकूमत में बने त्रिवेणी कैनाल का पुल जर्जर हो चुका है और उसकी ध्वस्त दोनों साइड वॉल आए दिन दुर्घटनाओं को दावत दे रही हैं। लोगों की जिला प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द इसकी मरम्मत करवाई जाए।

विज्ञापन
Bettiah: British era built Triveni Canal bridge dilapidated, side wall collapsed; inviting accidents every day
अंग्रेजी हुकूमत के दौरान बना त्रिवेणी कैनाल का पुल अब जर्जर हालत में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया के मैनाटांड़-इनरवा मुख्य पथ पर स्थित त्रिवेणी कैनाल का पुल अपनी बदहाली के कारण राहगीरों के लिए बड़ा खतरा बन चुका है। अंग्रेजों के जमाने में बना यह पुल जर्जर हो चुका है, और इसके दोनों ओर की साइड वॉल वर्षों पहले ध्वस्त हो चुकी हैं। इस स्थिति में यह पुल हर दिन दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है, लेकिन अब तक प्रशासन या जनप्रतिनिधियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, ट्रेन की टक्कर से मौत की आशंका; घटना से फैली सनसनी
विज्ञापन

 
हादसे का बना रहता है खतरा
इस पुल से होकर गुजरने वाले राहगीरों के लिए हर दिन मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। साइड वॉल टूट जाने के कारण कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पुल के पास एक तीखा मोड़ भी है, जो इसे और खतरनाक बना देता है। खासकर बाहर से आने वाले लोग इस मोड़ पर वाहन का संतुलन खो देते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तीन बड़ी दुर्घटनाएं, कई लोगों की गई जान
ग्रामीणों के अनुसार, इस पुल के साइड वॉल टूटने की वजह से पहले भी कई दर्दनाक हादसे हो चुके हैं। साल 1996 में इनरवा के हलीम मियां की पत्नी मिनतारा खातून की बस दुर्घटना में मौत हो गई थी। साल 2003 में इनरवा निवासी हमजा अंसारी के बेटे जाकिर अंसारी की बाइक दुर्घटना में जान चली गई। पांच साल पहले नेपाल के सुवर्णपुर की एक बच्ची बाइक सहित पुल से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके अलावा कई अन्य लोग भी इस पुल की खराब स्थिति के कारण दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar News: ‘तेजस्वी यादव इच्छाधारी नाग की तरह इच्छाधारी सनातनी हैं’, भू राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने कसा तंज

 
आक्रोशित ग्रामीणों की जिला प्रशासन से मांग
गांव के ओम प्रकाश प्रसाद, जनार्दन प्रसाद कुशवाहा, अलाउद्दीन अंसारी, जावेद अख्तर, कन्हैया यादव और सरफराज आलम समेत कई ग्रामीणों ने इस जर्जर पुल की मरम्मत और साइड वॉल के पुनर्निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि अगर जल्द से जल्द प्रशासन इस पर ध्यान नहीं देता, तो बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर पुल की मरम्मत और साइड वॉल के पुनर्निर्माण की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed