{"_id":"67ed1e4bdcf25d44270330bc","slug":"kishanganj-news-body-of-woman-found-on-railway-track-suspected-to-have-died-due-to-train-collision-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, ट्रेन की टक्कर से मौत की आशंका; घटना से फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, ट्रेन की टक्कर से मौत की आशंका; घटना से फैली सनसनी
Wed, 02 Apr 2025 04:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 02 Apr 2025 04:54 PM IST
सार
Kishanganj News: पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह हादसा ट्रेन से टकराने का प्रतीत होता है, लेकिन पूरी सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किशनगंज जिले में रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना पोठिया थाना क्षेत्र के कुशियारी पंचायत स्थित निमला गांव के पास घटी। जहां स्थानीय लोगों ने सुबह रेलवे ट्रैक पर 22 वर्षीय मंजूरा का शव देखा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News: ‘तेजस्वी यादव इच्छाधारी नाग की तरह इच्छाधारी सनातनी हैं’, भू राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने कसा तंज
विज्ञापन
ट्रेन की टक्कर से मौत की आशंका
जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान नौक्कता निवासी सागखुवा की बेटी मंजूरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और अक्सर इधर-उधर घूमती रहती थी। प्रथम दृष्टया पुलिस ने आशंका जताई है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई होगी। स्थानीय लोगों ने शव देखते ही पोठिया थाना अध्यक्ष को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
बताया जा रहा है कि यह घटना इस्लामपुर से सिलीगुड़ी जाने वाली रेल लाइन के पिलर नंबर 46/7 के पास हुई। पुलिस को शक है कि ट्रेन गुजरने के दौरान महिला ट्रैक पर आ गई होगी, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह आत्महत्या का मामला है या कोई और वजह रही।
यह भी पढ़ें- Bihar News: बिजली के शॉर्ट सर्किट से 15 घर जलकर खाक, एक घर में चल रही थी शादी की तैयारी; अब पूरे गांव में मातम
पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा
पोठिया थाना अध्यक्ष अंजय अमन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह हादसा ट्रेन से टकराने का प्रतीत होता है, लेकिन पूरी सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और यह जांचने का प्रयास कर रही है कि यह दुर्घटना थी या कोई अन्य कारण।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन