{"_id":"674091e8e38517552e0dcc4d","slug":"bihar-news-post-offices-will-start-in-panchayat-government-building-facility-of-postal-and-banking-services-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पंचायत सरकार भवन में शुरू होंगे पोस्ट ऑफिस, ग्रामीणों को मिलेगी डाक और बैंकिंग सेवाओं की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पंचायत सरकार भवन में शुरू होंगे पोस्ट ऑफिस, ग्रामीणों को मिलेगी डाक और बैंकिंग सेवाओं की सुविधा
Fri, 22 Nov 2024 07:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 22 Nov 2024 07:45 PM IST
सार
Bihar News: जिला पंचायती राज पदाधिकारी पंकज घोष ने बताया कि विभाग द्वारा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही पंचायत सरकार भवनों में डाकघर स्थापित किए जाएंगे। ग्रामीणों के लिए यह पहल उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को सरल और सुविधाजनक बनाने में एक मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
मधेपुरा समाहरणालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब डाक विभाग से जुड़े कार्यों के लिए शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। राज्य में पंचायत सरकार भवनों में पोस्ट ऑफिस खोलने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। डाक विभाग ने पंचायती राज विभाग को पत्र लिखकर पंचायत सरकार भवनों में डाकघर शुरू करने की अनुमति मांगी है। इसके बदले में डाक विभाग पंचायत को हर माह 500 रुपये किराए का भुगतान करेगा।
विज्ञापन
इस नई योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डाक और बैंकिंग सेवाओं को सुलभ बनाना है। इससे न केवल समय और पैसे की बचत होगी, बल्कि सुकन्या समृद्धि योजना, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, आरडी और टीडी जैसी कई योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को उनके पंचायत स्तर पर ही मिलेगा।
विज्ञापन
सभी सेवाएं पंचायत स्तर पर मिलेंगी
डाक विभाग ने पंचायत सरकार भवनों में पोस्ट ऑफिस खोलने का निर्णय लिया है, ताकि ग्रामीणों को उनकी रोजमर्रा की डाक सेवाओं और बैंकिंग जरूरतों के लिए शहरों में न जाना पड़े। पंचायत स्तर पर पोस्ट ऑफिस खुलने से गांव में ही बचत खाता खोलने, सुकन्या योजना का लाभ उठाने और अन्य बैंकिंग सेवाएं संभव होंगी। इसके साथ ही, इन भवनों में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) की सुविधाएं भी मिलेंगी। ग्रामीण लोग अब ई-श्रम कार्ड, पैन कार्ड, फसल बीमा योजना और विद्युत कनेक्शन जैसी 62 अन्य सेवाओं का लाभ भी पंचायत सरकार भवनों में उठा सकेंगे।
विज्ञापन
सरकार भवनों में किराए पर खुलेंगे डाकघर
डाक विभाग ने पंचायती राज विभाग से अनुरोध किया है कि पंचायत सरकार भवनों में जगह उपलब्ध कराई जाए। इसके बदले में विभाग प्रति माह 500 रुपये किराए का भुगतान करेगा। पंचायत सरकार भवनों में डाकघर शिफ्ट करने का निर्देश जिला पंचायती राज अधिकारियों को दे दिया गया है। फिलहाल जिले में 59 पंचायत सरकार भवन संचालित हैं और दो भवनों का हाल ही में उद्घाटन हुआ है। 101 नए पंचायत भवन निर्माणाधीन हैं।
जनता को होगा बड़ा लाभ
इस योजना से ग्रामीण जनता को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अब उन्हें डाक और बैंकिंग सेवाओं के लिए शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। डाकघर खुलने से बचत खाता खोलने, सुकन्या योजना का खाता बनाने और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बचत योजनाओं का लाभ उठाने की सुविधा उनके गांव में ही उपलब्ध होगी। इसके अलावा, सीएससी की सुविधाओं के तहत ग्रामीणों को ई-श्रम कार्ड, पैन कार्ड और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा।
डाक विभाग का उद्देश्य
डाक विभाग का यह कदम राज्य में डाक और बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उठाया गया है। विभाग के अनुसार, पंचायत भवनों में डाकघर खुलने से ग्रामीण इलाकों में लोगों को अधिक सुविधा होगी और उन्हें समय और पैसे की बचत होगी।
जिला पंचायती राज पदाधिकारी पंकज घोष ने बताया कि विभाग द्वारा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही पंचायत सरकार भवनों में डाकघर स्थापित किए जाएंगे। ग्रामीणों के लिए यह पहल उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को सरल और सुविधाजनक बनाने में एक मील का पत्थर साबित होगी।