{"_id":"67adaf888eeba883e8099f5a","slug":"bihar-news-pg-student-commits-suicide-in-saharsa-girls-hostel-police-and-fsl-team-engaged-in-investigation-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गर्ल्स हॉस्टल में पीजी की छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गर्ल्स हॉस्टल में पीजी की छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी
Thu, 13 Feb 2025 02:08 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:08 PM IST
सार
बिहार के सहरसा जिले में स्थित गर्ल्स हॉस्टल में पीजी की छात्रा ने आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहरसा में सदर थाना क्षेत्र के संतनगर वार्ड-19 स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा का फंदे से झूलता हुआ शव पुलिस ने बरामद किया है। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने एफएसएल की टीम के साथ कमरे का दरवाजा तोड़ कर शव को फंदे से उतार कर कब्जे में लेकर अग्रतर कारवाई में जुट गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
मौत की खबर सुनकर परिवार वाले अचंभित हैं। घटना की सूचना पर सदर थाने की पुलिस पहुंची और मामले की तहकीकत में जुट गई है। मृतका की पहचान बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही वार्ड-8 निवासी थक्कन राम की पुत्री 19 वर्षीय मंजूसा कुमारी के रूप में हुई है। मकान मालिक माधव गुप्ता ने कहा कि युवती तीन महीने से उनके मकान में किरायेदार के रूप में रहती थी। गुरुवार सुबह उसके बगल के किरायेदर ने बताया कि मंजूसा के कमरे में कोई चहलकदमी नहीं है। उसका कमरा भीतर से बंद है। उसके बाद उसने सदर थाने की पुलिस को फोन पर जानकारी दी। सूचना पर सदर थाने की पुलिस पहुंची और मामले की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतका की भाभी सुलेखा देवी ने कहा कि वह किराए के मकान मे रहकर पीजी की पढ़ाई करती थी। लेकिन उसने फंदे से लटककर जान क्यों दी, उन्हें भी पता नहीं है। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि घटना की सूचना पर मृतका के परिजनों को बुलावाया गया। उनके समक्ष बंद कमरे के दरवाजे को तोड़ा गया और शव को कब्जे में लिया गया है। एफएसएल की टीम पहुंची है। मामले की तहकीकत की जा रही है। एसडीपीओ आलोक कुमार भी घटना स्थल पहुंच मामले की तहकीकात की। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजनों के द्वारा आवेदन देने के बाद अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। तत्काल घटना स्थल को सुरक्षित कर एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन