{"_id":"68ebaa7fec52d076520a6046","slug":"bihar-news-nomination-process-starts-from-13-october-supaul-bihar-assembly-election-2025-kosi-news-c-1-1-noi1372-3510944-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सुपौल की पांच सीटों पर 13 अक्तूबर से नामांकन, मंत्री बिजेंद्र 14 तो नीरज 16 को दाखिल करेंगे पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सुपौल की पांच सीटों पर 13 अक्तूबर से नामांकन, मंत्री बिजेंद्र 14 तो नीरज 16 को दाखिल करेंगे पर्चा
Sun, 12 Oct 2025 10:48 PM IST
कोसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला सुपौल
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 10:48 PM IST
सार
Supaul News : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुपौल जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा। इसके लिए सोमवार यानी 14 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। सुपौल, निर्मली, त्रिवेणीगंज, पिपरा और छातापुर विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
तैयारी का जायजा लेते सदर एसडीएम व एसडीपीओ।
विस्तार
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुपौल जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा। इसे लेकर सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सुपौल, निर्मली और त्रिवेणीगंज विधानसभा के लिए संबंधित एसडीएम कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। वहीं पिपरा का नामांकन सुपौल सदर डीसीएलआर कार्यालय और छातापुर का नामांकन वीरपुर एसडीएम कार्यालय में दाखिल किया जाएगा।
हालांकि, दोनों प्रमुख गठबंधनों की ओर से अभी तक उम्मीदवारों की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन, ऊर्जा मंत्री एवं सुपौल सदर विधायक बिजेंद्र प्रसाद यादव मंगलवार को नामांकन दाखिल कर सकते हैं। उनके साथ ही पिपरा से जदयू विधायक रामविलास कामत भी 14 अक्तूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। इसके बाद जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में नामांकन सभा का आयोजन निर्धारित है।
प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई
वहीं, पीएचईडी मंत्री एवं छातापुर से भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू 16 अक्तूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। इसको लेकर वे क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। निर्मली और त्रिवेणीगंज सीट पर फिलहाल जदयू काबिज है, लेकिन अब तक वहां उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है, जिससे अटकलें तेज हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर निर्धारित है। सुपौल विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीएम इंद्रवीर कुमार ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
अधिकतम 10 लोगों को परिसर में प्रवेश की अनुमति
रविवार को एसडीएम इंद्रवीर कुमार और सदर एसडीपीओ शिवेंद्र कुमार अनुभवी ने नामांकन स्थल की विधि-व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि नामांकन कक्ष के 100 मीटर के दायरे में केवल तीन वाहनों के साथ ही अभ्यर्थियों को प्रवेश की अनुमति होगी। अनुमंडल कार्यालय के आसपास तीन ड्रॉप गेट बनाए गए हैं, जहां दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।
अभ्यर्थी के साथ अधिकतम 10 लोग अनुमंडल कार्यालय परिसर में प्रवेश कर सकेंगे, जबकि नामांकन कक्ष में केवल 5 लोगों को जाने की अनुमति होगी। नामांकन अवधि के दौरान 100 मीटर की परिधि में भा.दं.सं. की धारा 163 लागू रहेगी। वाहनों की पार्किंग के लिए इनडोर स्टेडियम और गांधी मैदान को चिन्हित किया गया है।
ये भी पढ़ें- Satta Ka Sangram: कल सारण पहुंचेगा अमर उजाला का चुनावी रथ, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, कैसा है चुनावी इतिहास?
नामांकन जांच के लिए सिंगल विंडो सिस्टम
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए नामांकन पत्र की जांच हेतु सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है। जांच के बाद अभ्यर्थी निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष में नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नाम निर्देशन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लिया जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर को की जाएगी और 23 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।