{"_id":"67504722c39ccbf2c200409c","slug":"bihar-news-middle-aged-man-shot-dead-in-madhepura-body-found-on-canal-bank-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: दुकान से घर लौट रहे अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, नहर किनारे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: दुकान से घर लौट रहे अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, नहर किनारे मिला शव
Wed, 04 Dec 2024 05:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 04 Dec 2024 05:42 PM IST
सार
Madhepura News: उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं। जांच जारी है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मधेपुरा जिले के पुरैनी थानाक्षेत्र के कड़ामा नहर के पास मंगलवार रात एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आलमनगर थाना क्षेत्र के चकरामी बासा निवासी मो. नसबूल उर्फ सबूल (45) रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मो. नसबूल पुरैनी में दवा दुकान चलाते थे और हर रात दुकान बंद कर बाइक से घर लौटते थे। मंगलवार की रात जब वह लौट रहे थे, तभी वासुदेवपुर और कड़ामा नहर के पास अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। सुबह राहगीरों ने नहर किनारे शव और बाइक देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं। जांच जारी है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक के परिवार में तीन बेटे और दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। चचेरे भाई ने बताया कि मो. नसबूल करीब एक साल से पुरैनी में दवा की दुकान चला रहे थे।
पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। एसडीपीओ के अनुसार, जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और मामले के खुलासे का इंतजार कर रहे हैं।