फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar news madhepura 12 years old boy murder knife crowd beats accused death bihar police investigation

बिहार: खेल रहे 12 वर्षीय बच्चे का कचिया से काटा गला, फिर ग्रामीणों ने संदिग्ध को पीट-पीटकर मार डाला

Sat, 10 Oct 2026 07:55 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2026 07:55 PM IST
सार

मधेपुरा के घैलाढ़ क्षेत्र के इटहरी गांव में 12 वर्षीय बच्चे की कचिया से गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने संदिग्ध हमलावर की पिटाई कर दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
bihar news madhepura 12 years old boy murder knife crowd beats accused death bihar police investigation
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन

विस्तार

मधेपुरा के घैलाढ़ ओपी क्षेत्र की रतनपुरा पंचायत के इटहरी गांव के वार्ड दो में शनिवार को 12 वर्षीय बच्चे की कचिया से गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने संदिग्ध हमलावर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के कारण उसकी भी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन

मृत बच्चे की पहचान इटहरी गांव निवासी सुनील ठाकुर के पुत्र सुमित कुमार (12) के रूप में हुई है। वहीं, मृत संदिग्ध की पहचान घैलाढ़ ओपी क्षेत्र के बराही गांव के वार्ड आठ निवासी अनिल यादव (45) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनिल यादव मानसिक रूप से विक्षिप्त था।

विज्ञापन

मृतक सुमित के दादा फुलेश्वर ठाकुर ने बताया कि शनिवार को सुमित अन्य बच्चों के साथ गांव में पुल के समीप खेल रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उस पर कचिया से हमला कर उसका गला काट दिया। गंभीर रूप से घायल सुमित की मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने संदिग्ध अनिल यादव को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। पिटाई के कारण अनिल की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घैलाढ़-सिंहेश्वर मुख्य सड़क को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। इससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर एसडीपीओ अजय कुमार और बीडीओ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद जाम हटाया गया।



ये भी पढ़ें- आक्रोश मार्च : दिल्ली में हंगामे के बीच बिहार में सत्तारूढ़ भाजपा क्यों उतरी सड़क पर? किससे कहा- माफी मांगो

सदर एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह 10:30 बजे पुलिस को इटहरी गांव में बच्चे की हत्या और उसके बाद संदिग्ध की पिटाई किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि कानून हाथ में लेने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed