फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   bihar news jailer and doctor accused jail superintendent of harassment complaint to dm sp in madhepura

Bihar News : जेल अधीक्षक पर प्रताड़ना का आरोप; जेलर और डॉक्टर ने यह क्या लिख दिया मानवाधिकार आयोग को

Wed, 05 Mar 2025 12:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 05 Mar 2025 12:25 PM IST
सार

Bihar News: जेलर और डॉक्टर ने जेल अधीक्षक पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए डीएम, एसपी के साथ-साथ मानवाधिकार आयोग में शिकायत कर दी है। यह तक लिख दिया है कि इसी प्रताड़ना के कारण हार्ट अटैक आ गया।

विज्ञापन
bihar news jailer and doctor accused jail superintendent of harassment complaint to dm sp in madhepura
मंडल कारा मधेपुरा

विस्तार

मधेपुरा मंडल कारा में जेल अधीक्षक, जेलर और डॉक्टर के बीच विवाद सामने आया है। जेलर संजय कुमार गुप्ता और जेल में पदस्थापित डॉक्टर सुशील कुमार सहनी ने जेल अधीक्षक संजय कुमार पर गाली-गलौज, धमकी देने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मानवाधिकार आयोग को लिखित आवेदन देकर सुरक्षा और न्याय की मांग की है।

विज्ञापन


जेलर का आरोप- धमकी के बाद पड़ा हार्ट अटैक
जेलर संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि जेल अधीक्षक संजय कुमार जेल में मनमानी चला रहे हैं और अधीनस्थ कर्मचारियों के सामने उन्हें जलील किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधीक्षक बार-बार सस्पेंड करने की धमकी देते हैं और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हैं। जेलर के अनुसार 15 फरवरी को जेल अधीक्षक ने उन्हें अपने आवास पर बुलाकर अपमानित किया और गंभीर धमकियां दीं। इस घटना के बाद जब वे अपने आवास लौटे तो 30 मिनट के भीतर उन्हें हार्ट अटैक आ गया। मेडिकल कॉलेज में समय पर इलाज होने से उनकी जान बच पाई।
विज्ञापन


वित्तीय अनियमितता और कैदियों के साथ दुर्व्यवहार
डॉ. सुशील कुमार सहनी ने भी जेल अधीक्षक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि राशन सामग्री की खरीद-फरोख्त में भारी अनियमितताएं हो रही हैं और फर्जी बिल बनाए जा रहे हैं। उनसे जबरन इन फर्जी बिलों पर हस्ताक्षर करवाने का दबाव डाला जाता है, और इनकार करने पर उन्हें धमकाया जाता है। डॉ. सहनी के मुताबिक कैदियों को पर्याप्त और पौष्टिक भोजन नहीं दिया जाता, जिससे वे कमजोर होकर बीमार पड़ जाते हैं। जब उनकी तबीयत बिगड़ती है, तो पूरी जिम्मेदारी डॉक्टरों पर डाल दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
इस पूरे विवाद के बीच एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में कथित तौर पर जेल अधीक्षक संजय कुमार गाली-गलौज कर रहे हैं और जेलर को मारने की धमकी दे रहे हैं। इसमें उन्हें कर्मचारियों को आदेश देते हुए सुना जा सकता है कि अगर जेलर कार्यालय आता है तो उसे धक्का मारकर भगा दो।

जेल अधीक्षक ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
जेल अधीक्षक संजय कुमार ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि यह उनके खिलाफ साजिश है और जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि मैंने किसी को धमकी नहीं दी है। यह मामला पूरी तरह से जांच के बाद साफ हो जाएगा। 


जांच के आदेश, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
मधेपुरा मंडल कारा में बढ़ते इस विवाद ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जांच कमेटी की रिपोर्ट में क्या सामने आता है और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है। जिलाधिकारी तरणजोत सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कमेटी गठित कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि जांच के बाद ही सच्चाई का पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed