फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : husband murdered due to love affair with son in law body found in field madhepura bihar police

Bihar News : दामाद से अफेयर के चलते पति की हत्या, धान खेत में मिला शव; जानिए पूरा मामला

Tue, 19 Aug 2025 09:48 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Tue, 19 Aug 2025 09:48 AM IST
सार

Crime News: मधेपुरा में एक महिला ने दामाद से अफेयर के चलते अपने पति की हत्या करवा दी। एक साल पहले महिला ने अपने प्रेमी से 12 साल की नाबालिग बेटी की शादी करवाई। बाद में पति पर दामाद के नाम से जमीन रजिस्ट्री करवाने का दबाव देने लगी।

विज्ञापन
Bihar News : husband murdered due to love affair with son in law body found in field madhepura bihar police
घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़

विस्तार

मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खाड़ी गांव में पत्नी पर अपने प्रेमी दामाद और जीजा के साथ मिलकर पति की हत्या करने का आरोप लगा है। इस मामले में मृतक जसवंत यादव की मां उर्मिला देवी ने मुरलीगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। एफआईआर के मुताबिक अवैध संबंध के विवाद में बहु पुनीता देवी ने दामाद अमित कुमार और जीजा राजेश यादव के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या करवाई है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने सोमवार की सुबह बेलो पिपराही गांव में नहर किनारे जसवंत यादव (40) का शव बरामद किया था।

विज्ञापन


पति-पत्नी के बीच भरण पोषण का चल रहा था केस
मृतक की मां उर्मिला देवी ने बताया कि बहू पुनीता देवी गांव के ही अमित कुमार उर्फ गुरुदेव और अपने जीजा राजेश यादव से अवैध संबंध चल रहा था। मृतक जसवंत इसका विरोध करता था। इस कारण से पिछले तीन वर्ष से दोनों के बीच कोर्ट में भरण-पोषण भी चल रहा है। मृतक को बेटा नहीं है। केवल तीन बेटी है। आरोप है कि बहू ने अपनी 12 साल की नाबालिग बेटी की शादी भी प्रेमी अमित से करा दी थी। ताकि समाज को उन दोनों के बीच अवैध संबंध का पता ना चले।
विज्ञापन


एक बीघा जमीन लिखवाने का दे रही थी दबाव
मृतक की पत्नी एक बीघा जमीन अपने दामाद के नाम पर रजिस्ट्री करने का दबाव बना रही थी। जब जसवंत ने इसका विरोध किया और जमीन रजिस्ट्री करने से इनकार किया, तो पत्नी ने साजिश रच डाली। मां ने बताया 17 अगस्त की रात करीब 9 बजे बहू पुनीता ने सहयोगियों अमित कुमार उर्फ गुरुदेव, शुभम कुमार, अंशु कुमार और जीजा राजेश यादव के साथ मिलकर जसवंत को खाद लाने के बहाने घर से बाहर बुलाया। इसके बाद सभी ने मिलकर साजिश के तहत उसकी गला रेतकर हत्या कर दी और शव को 5 किलोमीटर दूर नहर किनारे धान खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दामाद से चल रहा था अवैध संबंध
सोमवार की सुबह सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद फोटो-वीडियो वायरल होते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम मधेपुरा सदर अस्पताल में कराया गया। मृतक के चचेरे भाई रामानंद यादव ने बताया कि काफी दिनों से महिला का अवैध संबंध गांव के ही अमित नाम के युवक से चल रहा था। इसे छुपाने के लिए उसने अपनी नाबालिक बेटी की शादी अमित की शादी करवा दी। वह मधेपुरा में बेटी दामाद के साथ किराए पर घर लेकर रहती थी। पति से उसका व्यवहार अच्छा नहीं था। कुछ दिन और कुछ दिन वह मधेपुरा शहर में रहती थी। घटना के दिन वह गांव में ही थी। मुरलीगंज थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मृतक की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी पत्नी पुनीता देवी, जीजा राजेश यादव और सहयोगी अंशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
 

घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़

घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़

 

घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़

महिला की फाइल फोटो।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed