फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   bihar news husband murder in madhepura bihar police arrested wife and mother in law murder in love affair

Bihar News: पत्नी से विवाद चलते ससुराल वालों ने की युवक की हत्या, दो साल पहले किया था लव मैरिज, दो गिरफ्तार

Fri, 21 Mar 2025 02:05 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Fri, 21 Mar 2025 02:05 PM IST
सार

Madhepura News: करण कुमार ने दो वर्ष पूर्व आलमनगर थाना क्षेत्र के गनियारी संगीता देवी से लव मैरिज किया था। शादी के बाद वह ससुराल में ही रहकर कंप्यूटर दुकान चलाता था। लेकिन पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते थे। जिसके चलते यह खौफनाक कदम उठाया...

विज्ञापन
bihar news husband murder in madhepura bihar police arrested wife and mother in law murder in love affair
घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़

विस्तार

मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र में 18 मार्च की रात हुए युवक की हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मृतक की पत्नी संगीता देवी और सास मनशाला देवी शामिल है। जांच में यह बात सामने आई कि करण की हत्या पारिवारिक विवाद में की गई थी। बता दें कि 19 मार्च की सुबह आलमनगर थाना क्षेत्र के नवगछिया वासा के पोखर के पास युवक का शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर वार्ड सात निवासी करण कुमार (23) के रूप में हुई। करण कुमार के पिता रंजीत कुमार सिंह के बयान पर आलमनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें दुर्गेश सिंह समेत आठ नामजद और अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया।
विज्ञापन


मृतक के पिता ने बहू पर दूसरे लड़के से अफेयर का लगाया आरोप
पिता रंजीत कुमार सिंह का आरोप है कि उनकी बहू संगीता देवी का किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध था, जिसके चलते ससुराल वालों ने मिलकर उनके बेटे की हत्या कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उदाकिशुनगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में आलमनगर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो महिलाओं करण कुमार की पत्नी संगीता देवी और सास मनशाला देवी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 

घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़

पति-पत्नी के विवाद में हुआ हत्याकांड
जांच के दौरान यह पता चला कि करण कुमार ने दो वर्ष पूर्व आलमनगर थाना क्षेत्र के गनियारी निवासी मनोज सिंह की बेटी संगीता देवी से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह ससुराल में ही रहकर कंप्यूटर दुकान चलाता था। लेकिन पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते थे, जिससे घरेलू कलह बढ़ गई। इसी विवाद के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी मनशाला देवी का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2019 में उसके खिलाफ शराब तस्करी का मामला दर्ज किया गया था। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed