{"_id":"6829dfb63a3ba9e2080ef584","slug":"bihar-news-four-people-including-woman-died-lightning-in-madhepura-many-injured-kosi-news-c-1-1-noi1373-2963140-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मधेपुरा में आंधी-तूफान और ठनका से चार लोगों की मौत, कई मवेशी और मकान क्षतिग्रस्त; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मधेपुरा में आंधी-तूफान और ठनका से चार लोगों की मौत, कई मवेशी और मकान क्षतिग्रस्त; जानें
Sun, 18 May 2025 07:10 PM IST
कोसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 07:10 PM IST
सार
Bihar: दोनों किसान दोपहर लगभग तीन बजे मक्के की फसल को ढंकने खेत में गए थे। अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, तो वे पास के एक घर में शरण लेने लगे। इसी दौरान उन पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मधेपुरा जिले में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और तेज आंधी-तूफान की वजह से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो किसान, एक बुजुर्ग और एक महिला शामिल हैं। वहीं, एक किशोरी झुलसकर घायल हो गई है, जिसका इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है। घटनाओं में कई मवेशियों की भी मौत हुई है, जबकि कई मकानों को नुकसान पहुंचा है।
शंकरपुर में खेत में काम कर रहे दो किसानों की ठनका से मौत
शंकरपुर थाना क्षेत्र के झरकाहा गांव में रविवार दोपहर ठनका गिरने से दो किसानों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान वार्ड संख्या 7 निवासी उपेंद्र यादव के पुत्र सुभाष यादव (42) और बैद्यनाथ यादव के पुत्र संजय कुमार यादव (34) के रूप में हुई है।
सूत्रों के अनुसार, दोनों किसान दोपहर लगभग तीन बजे मक्के की फसल को ढंकने खेत में गए थे। अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, तो वे पास के एक घर में शरण लेने लगे। इसी दौरान उन पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। सुभाष यादव पांच बेटियों और एक बेटे के पिता थे। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी थी, जबकि सबसे छोटा बेटा मात्र पांच साल का है। संजय कुमार यादव के भी दो बेटे हैं। घटना की सूचना मिलते ही शंकरपुर थानाध्यक्ष रोशन कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
पढे़ं: बेगूसराय के 5 अस्पतालों में मॉड्यूलर ओटी और लेबर रूम की शुरुआत, नहीं जाना पड़ेगा दूर; ये सुविधाएं
150 साल पुराना पीपल का पेड़ गिरने से बुजुर्ग की मौत
सिंहेश्वर प्रखंड के रामपट्टी गांव में रविवार दोपहर आए तेज आंधी-तूफान के दौरान एक विशाल पीपल का पेड़ गिरने से बिंदेश्वरी यादव (70) की मौत हो गई। वे वार्ड संख्या 7 के निवासी थे और घटना के समय घर के बाहर मचान पर बैठे हुए थे। आंधी में पीपल का पेड़ उखड़कर उन पर गिर गया, जिससे वे उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई।
पेड़ गिरने से बिंदेश्वरी यादव का तीन कमरों वाला मकान और उनके बेटे का घर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
श्रीनगर में चारा लेकर लौट रही महिला की ठनका से मौत
श्रीनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत अंतर्गत चैनपुर वार्ड संख्या 2 की रहने वाली सोफिया खातून (35) रविवार दोपहर बाद मवेशियों के लिए चारा लेकर खेत से घर लौट रही थीं। उसी दौरान बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनके साथ मौजूद रजिया खातून (15) झुलस गईं, जिन्हें स्थानीय निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है।