{"_id":"68975cf504be133bb7090c6b","slug":"bihar-news-four-children-suffer-food-poisoning-after-eating-chicken-in-madhepura-sadar-hospital-kosi-news-c-1-1-noi1373-3267646-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बासी चिकन खाने के बाद चार बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अचानक होने लगा ऐसा; चारों अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बासी चिकन खाने के बाद चार बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अचानक होने लगा ऐसा; चारों अस्पताल में भर्ती
Sat, 09 Aug 2025 08:55 PM IST
कोसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 08:55 PM IST
सार
Madhepura News: चारों बच्चों ने रात का बासी मुर्गा खाया। इसके कुछ ही देर बाद सभी बच्चों को उल्टी होने लगी। देखते ही देखते चारों की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद ऐसा हुआ।
विज्ञापन
मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती बच्चे
विस्तार
मधेपुरा के कुमारखंड प्रखंड के गढ़िया गांव वार्ड-10 में शनिवार को बासी मुर्गा खाने से चार बच्चे बीमार हो गए। सभी बच्चों को पहले कुमारखंड पीएचसी में भर्ती किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। वर्तमान में सभी बच्चों की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
सुबह में खाया था मुर्गा-चावल
बच्चों के चाचा रामकुमार ऋषिदेव ने बताया कि शुक्रवार रात बाजार से मुर्गा खरीदा गया था, जिसे परिवार ने चावल के साथ खाया। बचा हुआ मुर्गा रख दिया गया, जिसे शनिवार सुबह करीब 8 बजे चारों बच्चों ने खा लिया। खाने के दो घंटे बाद बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
बच्चों में डायरिया का लक्षण
बीमार बच्चों में कुसुमलाल ऋषिदेव की बेटी संजू कुमारी (9), अमन कुमार और पवन कुमार के बेटे प्रियांशु कुमार (5) और प्रिंस कुमार (4) शामिल हैं। मधेपुरा सदर अस्पताल के डॉ. दिवाकर कुमार ने बताया कि बच्चों में डायरिया के लक्षण हैं, जो दूषित भोजन के कारण हुआ। सभी का इलाज जारी है और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन