फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News: Firing on deputy mayor's vehicle, no casualties

Bihar News: उप महापौर के वाहन पर गोलीबारी, कोई हताहत नहीं

Sat, 10 May 2025 10:31 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 10 May 2025 10:31 AM IST
सार

Bihar News: शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे बेखौफ अपराधियों ने सड़क किनारे खड़ी एक वाहन पर गोलीबारी कर दी। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि यह वाहन नगर निगम के उप महापौर का है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Bihar News: Firing on deputy mayor's vehicle, no casualties
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा नगर निगम के उप महापौर उमर हयात उर्फ गुड्डू हयात के वाहन पर शुक्रवार रात गोलीबारी हुई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस और टीओपी 02 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उप महापौर बनगांव रोड पर अपने होटल के पास सड़क किनारे अपनी थार गाड़ी खड़ी कर किसी काम में थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उनकी गाड़ी पर गोली चला दी। खुशकिस्मती से, उप महापौर गाड़ी में नहीं थे। गोली गाड़ी के शीशे पर लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर आए, तब तक अपराधी बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्लेटफॉर्म पर बने कंक्रीट का यात्री शेड गिरने से चार लोग घायल, ट्रेन के आने का कर रहे थे इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तहकीकात शुरू की। बताया गया कि उप महापौर की सुरक्षा के लिए एक निजी गार्ड भी है, लेकिन उनके पिताजी के निधन के कारण वह छुट्टी पर थे, और इसी मौके का फायदा उठाकर अपराधियों ने यह हमला किया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें एक युवक को बाइक से गोली चलाते देखा गया है। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि गोली क्यों चलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed