फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News: Fake candidate caught in Home Guard recruitment, taken into custody by police

Bihar News: होमगार्ड बहाली में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, पुलिस ने लिया हिरासत में

Fri, 11 Jul 2025 03:47 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सहरसा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 11 Jul 2025 03:47 PM IST
सार

सहरसा जिले के स्टेडियम ग्राउंड में हो रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के दौरान शुक्रवार को एक फर्जी अभ्यर्थी को रंगे हाथों पकड़ा गया। 21 वर्षीय जय राम कुमार, असली अभ्यर्थी विजेंद्र कुमार के स्थान पर शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हो रहा था।
 

विज्ञापन
Bihar News: Fake candidate caught in Home Guard recruitment, taken into custody by police
होमगार्ड बहाली में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले के स्टेडियम ग्राउंड में चल रही होमगार्ड बहाली के दौरान शुक्रवार को एक फर्जी अभ्यर्थी को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। होमगार्ड के कमांडेंट संदीप कुमार ने फर्जी अभ्यर्थी को तत्काल सहरसा सदर थाना पुलिस को सौंप दिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


उम्र और चेहरे में फर्क देख हुआ शक
कमांडेंट संदीप कुमार के अनुसार, 1 जुलाई से 15 जुलाई तक स्टेडियम ग्राउंड में होमगार्ड पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है। शुक्रवार को ऊंचाई, सीना और लंबाई की जांच की जा रही थी। इस दौरान एक अभ्यर्थी का दस्तावेज़ों में जन्मतिथि 31 दिसंबर 1989 दर्ज थी, लेकिन वह महज 21 वर्ष का प्रतीत हो रहा था। संदेह होने पर जब कागजातों की जांच की गई, तो सामने आया कि वह अभ्यर्थी असली नहीं, बल्कि फर्जी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एयरपोर्ट के रनवे पर हादसा, 10 फीट हवा में चार बार उछली गाड़ी; कैसे हुई यह घटना?
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे के नाम पर दे रहा था शारीरिक परीक्षा
कमांडेंट ने बताया कि शारीरिक जांच में शामिल हुआ युवक, जय राम कुमार, असल में बिहरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत के आरण गांव वार्ड नंबर 13 निवासी बेचन यादव का 21 वर्षीय पुत्र है। वह विजेंद्र कुमार के स्थान पर परीक्षा में शामिल हुआ था, जबकि विजेंद्र उसी गांव का निवासी और वास्तविक अभ्यर्थी है। घटना की जानकारी मिलते ही सहरसा सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और फर्जी अभ्यर्थी को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि जय राम कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed