फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News: Demand for restoration of Garib Rath Special Train, MP Dileshwar Kamait raised issue in Lok Sabha

Bihar News: गरीब रथ स्पेशल ट्रेन की पुनर्बहाली की मांग, सांसद दिलेश्वर कामैत ने लोकसभा में उठाया मुद्दा

Tue, 03 Dec 2024 07:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 03 Dec 2024 07:16 PM IST
सार

Supaul News: सांसद ने कहा कि एक दिसंबर से इस स्पेशल ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया है। सहरसा से दरभंगा के रास्ते दिल्ली के लिए अब कोई सीधी ट्रेन नहीं चल रही है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar News: Demand for restoration of Garib Rath Special Train, MP Dileshwar Kamait raised issue in Lok Sabha
सांसद दिलेश्वर कामैत - फोटो : संसद टीवी

विस्तार

सहरसा-आनंद विहार गरीब रथ स्पेशल ट्रेन (04031/04032) के बंद होने से परेशान यात्रियों की समस्या को लेकर सुपौल सांसद दिलेश्वर कामैत ने लोकसभा में आवाज उठाई। उन्होंने इस ट्रेन के परिचालन की पुनर्बहाली और इसे नियमित करने की मांग की है।

विज्ञापन

 
दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा का अभाव
सांसद ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि एक दिसंबर से इस स्पेशल ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया है। सहरसा से दरभंगा के रास्ते दिल्ली के लिए अब कोई सीधी ट्रेन नहीं चल रही है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से सुपौल और आसपास के लोगों को मजबूरन दरभंगा या सहरसा से ट्रेन पकड़नी पड़ती है।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि यह ट्रेन त्योहारी सीजन में शुरू हुई थी और क्षेत्रवासियों को उम्मीद थी कि यह स्थायी सेवा बनेगी। सांसद ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के लिए यह ट्रेन जीवनरेखा जैसी थी और इसका पुनः संचालन अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ओवरब्रिज निर्माण की भी मांग
सांसद ने निर्मली और परसा हाट के बीच ओवरब्रिज निर्माण की भी मांग की। उन्होंने कहा कि भुतहा चौक से मधेपुर को जोड़ने वाली सड़क पर मौजूद रोड अंडर पास के कारण बड़ी गाड़ियों और ट्रकों का आवागमन बाधित हो रहा है। एनएच-27 से निर्मली और मरौना होकर मधुबनी जिले के मधेपुर तक जाने वाली यह सड़क अत्यंत महत्वपूर्ण है। सांसद ने इस मार्ग पर ओवरब्रिज बनाने की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा कि इससे न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी तेजी आएगी।

 
स्थानीय लोगों की उम्मीदें और अपील
गरीब रथ ट्रेन की बहाली को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश और निराशा है। लोग सांसद की मांग का समर्थन करते हुए रेलवे से जल्द से जल्द ट्रेन सेवा बहाल करने की अपील कर रहे हैं। ओवरब्रिज निर्माण की मांग भी क्षेत्र में लंबे समय से की जा रही है, जिससे लोगों में राहत की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed