फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News: Dead Body of PHED worker who went out for feast in Saharsa found in pond, murder in old dispute

Bihar News: सहरसा में भोज खाने के लिए निकला PHED कर्मी का तालाब में मिला शव, पुराने विवाद में हत्या का आरोप

Tue, 13 Aug 2024 01:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 13 Aug 2024 01:31 PM IST
सार

Saharsa News: सहरसा में भोज खाने के लिए निकला PHED कर्मी का तालाब में संदिग्ध अवस्था में शव मिला। इस घटना से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि पुराने विवाद में उसकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar News: Dead Body of PHED worker who went out for feast in Saharsa found in pond, murder in old dispute
रोते-बिलखते मृतक अजय कुमार के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले के बनगांव थानाक्षेत्र के पड़री में सोमवार की देर शाम भोज खाने साइकिल से निकले पीएचईडी कर्मी और वर्तमान में डीएम गोपनीय में तैनात अजय कुमार उर्फ लखन का शव एक तालाब से मिला। यह घटना गांव के ही बाबा कृष्णेश्वरनाथ मंदिर स्थित तालाब की है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही बनगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर घटनास्थल को प्रिजर्व कर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड टीम को सूचना दी। वहीं, मृतक की मां और अन्य परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर पुराने विवाद में हत्या कर शव को पोखर में फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


परिजनों ने कहा कि अजय कुमार के भाई ने गांव के ही अरुण झा से एक कट्ठा जमीन खरीदी थी। उस पर अरुण झा के गोतिया भगवान झा, रंजित झा और अन्य विरोध कर रहे थे। कुछ दिन पूर्व एक गोलीबारी की घटना हुई थी। उसे लेकर अजय कुमार सहित उसके भाई सीआरपीएफ में कार्यरत गोपाल खा, बीएसएफ में पूर्व में कार्यरत और वर्तमान में प्राइवेट बॉडीगार्ड के रूप में दिल्ली में कार्यरत मदन खा को नामजद कर दिया था। परिजनों ने बताया कि वरीय अधिकारी के पर्यवेक्षण में तीनों भाई निर्दोष साबित हुए थे। इसी पर वे लोग अंजाम भुगतने की धमकी देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अजय की शादी वर्ष 2016 में गांव में ही हुई थी। मुखिया किरण देवी ने प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद अजय की पत्नी रीना देवी, मां सहित अन्य का लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, मृतक के पिता मनोज खा के निधन के बाद अजय को अनुकंपा पर नौकरी मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed