{"_id":"67488950407e8f3ee60c4f30","slug":"bihar-news-car-fell-into-canal-while-fleeing-after-seeing-police-in-supaul-two-people-injured-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पुलिस को देख भागने के दौरान नहर में गिरी कार, सवार दो लोग जख्मी, गाड़ी से प्रतिबंधित सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पुलिस को देख भागने के दौरान नहर में गिरी कार, सवार दो लोग जख्मी, गाड़ी से प्रतिबंधित सामान बरामद
Thu, 28 Nov 2024 08:46 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 28 Nov 2024 08:46 PM IST
सार
पुलिस को देख भागने के दौरान कार नहर में गिर गई। इस दौरान दो लोग जख्मी हो गए और कार से प्रतिबंधित सामान भी बरामद किया गया।
विज्ञापन
नहर में गिरी कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में सुपौल जिले के बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ठूठी पंचायत में गुरुवार को वाहन जांच के दौरान पुलिस गाड़ी को देख प्रतिबंधित सामान लेकर भागने के दौरान एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। घटना में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जबकि कार संख्या एचआर-26 डीजी- 9916 क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को पुलिस की मदद से हॉस्पिटल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में प्रतिबंधित सामान था, जिसे पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है। हालांकि, पुलिस के द्वारा अब तक खुलासा नहीं किया गया है कि प्रतिबंधित सामान क्या है? जब्त सामान का खुलासा वरीय पुलिस पदाधिकारी के समक्ष शुक्रवार को किया जा सकता है।
विज्ञापन
इधर, बलुआ और भीमपुर थाने की पुलिस नहर में गिरी क्षतिग्रस्त कार को बाहर निकलवाने में जुट गई है। मामले में बलुआ थानाध्यक्ष मनीषा चक्रवर्ती ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान एक उजले रंग की गाड़ी पुलिस को देख भागने के दौरान अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। जहां गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से कुछ प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई है। वरीय अधिकारी को इसकी जानकारी दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है, जो भी मामला होगा वह सामने आएगा।
विज्ञापन