{"_id":"670e546c86b8fada6509631c","slug":"bihar-news-body-of-youth-who-went-to-see-fair-in-saharsa-was-found-floating-in-pond-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सहरसा में मेला देखने गए युवक का तालाब में उतराता मिला शव, गांव में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सहरसा में मेला देखने गए युवक का तालाब में उतराता मिला शव, गांव में फैली सनसनी
Tue, 15 Oct 2024 05:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 15 Oct 2024 05:09 PM IST
सार
Saharsa News: मामले को लेकर बसनही थानाध्य्क्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि एक युवक का शव पानी से बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
तालाब में उतराता मिला युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहरसा जिले के बसनही थानाक्षेत्र में सोमवार को एक युवक का शव तालाब में उतराता मिला। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तमकुल्हा गांव के वार्ड-11 निवासी रामचंदर शर्मा के बेटे शिपू शर्मा (24) के रूप में हुई है। युवक का शव बरामद होने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मृतक अपने पीछे चार साल और दो साल की दो बच्चियों को छोड़कर गया है। वहीं, घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि हम लोगों को पता चला कि वह मेला घूमने गया। फिर वहां से अपनी बहन के घर गया है। जब शाम तक नहीं आया तो हम लोगों ने खोजबीन की। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि तालाब में एक शव उतरा रहा है। उसकी सूचना पर जब शव को देखा तो शव शिपू शर्मा का निकला। उसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सोमवार की देर रात पानी से बरामद कर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। चौकीदार कैलू पासवान ने बताया कि तालाब में डूबने से मौत हो गई है। डेढ़ बजे शव को बरामद किया गया है और अभी पोस्टमार्टम करवाने सदर अस्पताल आए हैं। वहीं, बसनही थानाध्य्क्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि एक युवक का शव पानी से बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन