फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   bihar news body of unknown woman found in wheat field at madhepura bihar police investigation crime news

Bihar News: दिनदहाड़े महिला का शव मिलने से हड़कंप, लोगों ने कहा- अपराधियों ने चाकू गोदकर मार डाला

Sat, 01 Mar 2025 12:39 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sat, 01 Mar 2025 12:39 PM IST
सार

Madhepura Crime News: मधेपुरा पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान के लिए आसपास के अन्य थानों को भी सूचना भेजी गई है। सोशल मीडिया और अन्य संसाधनों की भी मदद ली जा रही है। 

विज्ञापन
bihar news body of unknown woman found in wheat field at madhepura bihar police investigation crime news
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव भवानीपुर और जोगबनी के बीच एक गेहूं के खेत में बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


चाकू गोद कर हत्या की आशंका
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला की बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या की गई है। पुलिस को आशंका है कि हत्या कहीं और करने के बाद पहचान छिपाने के मकसद से शव को खेत में फेंक दिया गया। घटनास्थल पर कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे मृतका की शिनाख्त में कठिनाई हो रही है। सिंहेश्वर थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम ने बताया कि महिला की पहचान के लिए जिले के अन्य थानों को भी सूचना भेजी गई है। इसके तहत गम्हरिया, पिपरा और शंकरपुर थाना क्षेत्रों में गुमशुदा महिलाओं की रिपोर्ट को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


जांच के लिए विशेष टीम का गठन
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि कोई अहम सुराग हाथ लग सके। पुलिस ने यह भी आशंका जताई है कि मामला प्रेम प्रसंग या आपसी रंजिश से जुड़ा हो सकता है, हालांकि जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।इस जघन्य हत्या से इलाके के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस हत्या से जुड़ी कोई जानकारी मिलती है तो वे तुरंत थाना को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed