फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News: Block Head husband found it costly to behave rudely with BDO and obstruct government work

Bihar News: बीडीओ से दुर्व्यवहार और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप, प्रखंड प्रमुख पति गिरफ्तार; जानें

Mon, 03 Mar 2025 10:40 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 03 Mar 2025 10:40 AM IST
सार

Bihar News: बीडीओ ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि नूर आलम अक्सर प्रखंड कार्यालय आकर गैरकानूनी कार्य करने का दबाव बनाते थे। जब इसका विरोध किया जाता, तो वे अपने समर्थकों के साथ धमकी देते थे।

विज्ञापन
Bihar News: Block Head husband found it costly to behave rudely with BDO and obstruct government work
बीडीओ से दुर्व्यवहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड में प्रखंड प्रमुख के पति नूर आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) नेहा कुमारी के साथ दुर्व्यवहार करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है। थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि नूर आलम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


बीडीओ ने दर्ज कराई प्राथमिकी
बीडीओ नेहा कुमारी ने सौर बाजार थाना में चार नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, घटना राज्यपाल के मधेपुरा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान 8:45 बजे बैजनाथपुर चौक पर हुई, जहां बीडीओ विधि-व्यवस्था संधारण के लिए प्रतिनियुक्त थीं। इसी बीच, उनके कार्यालय के आवास सहायक ने सूचना दी कि अभिषेक आनंद नामक व्यक्ति कुछ असामाजिक तत्वों के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंचा और खुद को प्रखंड प्रमुख पति नूर आलम का समर्थक बताते हुए आवास कर्मियों पर दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन


सरकारी कार्य में बाधा और दुर्व्यवहार का आरोप
दोपहर में बीडीओ जब प्रखंड कार्यालय पहुंचीं तो वहां पहले से ही कुछ असामाजिक तत्व मौजूद थे। आरोप है कि अभिनंदन कुमार उर्फ अभिषेक आनंद, सुमंत राव उर्फ बबलू सम्राट और ललन कुमार सहित अन्य लोगों ने निर्वाचन कार्यालय में घुसकर अनुशासनहीनता फैलाई और सरकारी कार्य में बाधा डाली। बीडीओ ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने महिला स्मिता पर हमला किया और बिना अनुमति वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जब बीडीओ ने वीडियो बनाने से रोका, तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, हाथापाई की और उन्हें बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रखंड प्रमुख पति पर लगातार दबाव बनाने का आरोप
बीडीओ ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि नूर आलम अक्सर प्रखंड कार्यालय आकर गैरकानूनी कार्य करने का दबाव बनाते थे। जब इसका विरोध किया जाता, तो वे अपने समर्थकों के साथ धमकी देते थे। बीडीओ का कहना है कि नूर आलम ने कई बार कहा कि "मैं प्रखंड प्रमुख का पति हूं, मेरे मनमुताबिक काम करना होगा, वरना तुम्हें कार्यालय में ही बंधक बना दूंगा।"


पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बीडीओ को सुरक्षित उनके प्रतिनियुक्त स्थल पर भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नूर आलम को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed