फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News : BJP party minister niraj kumar bablu statement on Wakf Amendment Bill

Waqf Board: भाजपा के मंत्री ने दिया विवादित बयान, कहा- वक्फ बोर्ड के नाम पर करोड़ों की संपत्ति का हुआ बंदरबांट

Wed, 02 Apr 2025 09:44 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Wed, 02 Apr 2025 09:44 PM IST
सार

Bihar : लोकसभा में बुधवार को वक्फ संशोधन विधेयक पेश हुआ। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड के नाम पर करोड़ों की संपत्ति का बंदरबांट हुआ है।

विज्ञापन
Bihar News : BJP party minister niraj kumar bablu statement on Wakf Amendment Bill
मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू (फाइल फोटो)।

विस्तार

सूबे के पीएचईडी मंत्री सह सुपौल के छातापुर से भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने वक्फ बोर्ड को लूट का अड्डा करार दिया है। बुधवार को वीरपुर में एक कार्यक्रम के दौरान वक्फ संशोधन विधेयक से जुड़े एक सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने बोर्ड को ही ध्वस्त कर देने की मांग कर दी। पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा कि वक्फ अधिनियम जमीन हड़पने की एक संस्था हो चुकी थी। कांग्रेस की सरकारों ने इसे असीमित शक्ति दे दी थी। नेहरू से लेकर तमाम कांग्रेस सरकारें वक्फ बोर्ड को और मजबूत करती चली गई, लेकिन अब वह दौर चला गया।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: अचानक जदयू कार्यालय पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, इससे पहले जदयू नेत्रियों ने राजद से पूछे थे यह सवाल
विज्ञापन


विपक्ष पर साधा निशाना 
पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा कि विपक्ष बांय-बांय करता रह जाएगा और उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वक्फ बोर्ड ने लोकसभा की जमीन पर अपना दावा कर दिया। कल किसी की मर्जी हो कि मैं वीरपुर में जिस जगह खड़ा हूं, यहां नमाज पढ़े और कहे कि यह वक्फ की जमीन हो गई, इस दावे को खारिज किया गया है। अब वक्फ बिल का संशोधन होगा। बता दें कि मंत्री नीरज कुमार बबलू बुधवार को वीरपुर में अवर निबंधन कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने वीरपुर पहुंचे थे। बुधवार को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश हुआ। जिसको लेकर पत्रकारों ने उनकी प्रतिक्रिया पूछी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 हजार से 9 लाख एकड़ हो गई वक्फ की जमीन
पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा कि याद कीजिए, जब वक्फ बोर्ड का गठन किया गया था। उस वक्फ बोर्ड को 30 हजार एकड़ जमीन मिली थी। लेकिन अब वक्फ बोर्ड के पास 09 लाख एकड़ जमीन है। मेरा मानना है कि जो लूट और खसोट करती है, ऐसे संस्था को ध्वस्त कर देना चाहिए, खत्म कर देना चाहिए। साथ ही उसकी पूरी संपत्ति गरीब मुसलमानों में बांट देनी चाहिए, हिंदुओं में बांट देनी चाहिए, गरीबों में बांट देनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed