फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News: Attempt of cyber fraud in name of Jai Jha who reached top 12 of Sa Re Ga Ma Pa in Saharsa

Bihar News: Sa Re Ga Ma Pa के टॉप 12 में पहुंचे जय झा के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश, सहरसा का मामला

Fri, 30 Aug 2024 02:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 30 Aug 2024 02:55 PM IST
सार

Bihar Cyber Fraud: पीड़ित जय के पिता जटेश झा ने बताया कि वह जल्द ही इसकी शिकायत साइबर थाना में करेंगे। अपराधियों ने जय झा की कई तस्वीर भी अपलोड की है। इसके अलावा लोगों से दोस्त का एक्सीडेंट हो जाने के कारण उसे तत्काल पैसे भेजने की बात कही है।

विज्ञापन
Bihar News: Attempt of cyber fraud in name of Jai Jha who reached top 12 of Sa Re Ga Ma Pa in Saharsa
Sa Re Ga Ma Pa पहुंचे जय कुमार झा से ठगी की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी टीवी पर प्रसारित होने वाले Sa Re Ga Ma Pa शो के टॉप 12 में पहुंचे जय झा के नाम पर साइबर ठगी के प्रयास का मामला सामने आया है। साइबर अपराधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक फेक अकाउंट बना कर जय झा को मेसेज कर पैसे की मांग की। जैसे ही जय झा के परिजनों को मामले की जानकारी मिली तो परिजनों ने अपने सोशल मीडिया पर लोगों से इस फेक अकाउंट से बचने और किसी तरह के झांसे में न आने की अपील की है।

विज्ञापन


साइबर अपराधियों की करतूत की जानकारी मिलने पर जय के पिता जटेश झा ने बताया कि वह जल्द ही इसकी शिकायत साइबर थाना में करेंगे। अपराधियों ने जय झा की कई तस्वीर भी अपलोड की है। इसके अलावा लोगों से दोस्त का एक्सीडेंट हो जाने के कारण उसे तत्काल पैसे भेजने की बात कही है। जिस क्यूआर कोड पर पैसे भेजने की बात कही जा रही है वह किसी कृपाल अहिरवार के नाम पर है।
विज्ञापन




गौरतलब है कि जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के रहुआ निवासी और मधेपुरा जिले के जनता हाई स्कूल चौसा में संगीत शिक्षक के रूप में पदस्थापित जटेश कुमार झा के छोटे बेटे जय कुमार का Sa Re Ga Ma Pa के टॉप 12 में चयन हुआ है। अब जय जी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो Sa Re Ga Ma Pa में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed