फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News: A car seen roamingwith a Bangladesh flag in Supaul Bihar Police arrested owner

Bihar : बांग्लादेशी झंडा लगाकर बिहार में घूमती रही गाड़ी, पुलिस ने कहा- जानकारी नहीं थी; आरोपी ने कही यह बात

Tue, 13 May 2025 11:01 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 13 May 2025 11:01 PM IST
सार

Bihar News : वायरल वीडियो में एक क्विड कार पर बांग्लादेश का झंडा लगा नजर आ रहा था। दिन भर बाजार में यह गाड़ी घूमती रही, लेकिन पुलिस को इस बात की जानकारी नहीं मिली। वायरल वीडियो में नंबर देख जब कार मालिक को पकड़ा गया तो उसने अलग कहानी सुनाई।

विज्ञापन
Bihar News: A car seen roamingwith a Bangladesh flag in Supaul Bihar Police arrested owner
सुपौल में बांग्लादेश का झंडा लगा कर घूम रही कार।

विस्तार

सुपौल के जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही बाजार का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो में एक क्विड कार पर बांग्लादेश का झंडा लगा नजर आया। कार चालक बाजार में बेखौफ गाड़ी लेकर घूमता दिखा। दावा किया गया कि वीडियो मंगलवार सुबह करीब 11 बजे का है। खास बात यह है कि कार पर लगा नंबर प्लेट सुपौल जिला परिवहन कार्यालय से ही जारी किया गया था। कार पर दर्ज रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 50के 7641 देवेंद्र कुमार यादव के नाम से पंजीकृत है। देवेंद्र सुपौल के बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत सीतापुर पंचायत के विशनपुर वार्ड 01 निवासी देव नारायण भिंडवार के पुत्र हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें - Bihar News : दारोगा ने रुपया के साथ कुछ और भी की थी डिमांड, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
विज्ञापन


दिनभर गाड़ी घूमती रही, पुलिस को नहीं मिली जानकारी 
वीडियो सामने आते ही 'अमर उजाला' ने इसकी सूचना सुपौल एसपी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी। दोपहर करीब डेढ़ बजे सुपौल सदर थाने की पुलिस ने गाड़ी को शहर के डिग्री कॉलेज चौक से गाड़ी को बरामद कर लिया। गाड़ी मालिक देवेंद्र कुमार यादव को भी पूछताछ के लिए सदर थाना लाया गया। परिवहन विभाग के अनुसार देवेंद्र ने यह गाड़ी 29 अक्टूबर 2018 को रजिस्टर कराई थी। सूत्रों की मानें तो गाड़ी राघोपुर थाना क्षेत्र के बेरदह रोड से रामनगर रोड होते हुए बायपास के रास्ते सिमराही बाजार में एनएच 27 पर गांधीनगर चौक पर पहुंची। इसके बाद बाजार में भी गाड़ी को कई स्थानों पर देखा गया। सिमराही बाजार में गाड़ी को सबसे पहले सुबह करीब 11 बजे देखा गया। अलग बात है कि करीब डेढ़ घंटे बाद भी पुलिस इसकी जानकारी तक से इनकार करती रही। इस बीच गाड़ी सरायगढ़ के रास्ते सुपौल पहुंच चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar : एप से होटल में डेटिंग, फिर लाखों की चपत; कपड़े उतारते ही शुरू हो जाता था खेल, यूपी-कोलकाता तक जाल

पकड़े जाने के बाद गाड़ी मालिक ने अलग तरह की दलील दी
इधर, मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार और प्रशासन से कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। कई लोगों ट्वीट के जरिए केंद्रीय गृह मंत्री तक से कार्रवाई की अपील की। सुपौल पुलिस ने एक ट्वीट का जवाब देते हुए बताया कि गाड़ी को जब्त करते हुए कार मालिक से पूछताछ की जा रही है। इधर, दिन के 03:49 बजे सदर थानाध्यक्ष अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि गाड़ी मालिक के संबंध में सत्यापन किया जा रहा है। गाड़ी मालिक का दावा है कि वह जिला किसान संघर्ष समिति का बसंतपुर प्रखंड संयोजक है। झंडा भी संगठन का ही है। भूलवश झंडे के लाल गोल निशान पर संगठन का नाम अंकित नहीं हो सका। इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई है। प्राप्त निर्देश के आलोक में अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वही शाम 06:50 बजे सदर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि मामले में वरीय अधिकारियों से प्राप्त निर्देश के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गाड़ी मालिक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इससे पूर्व एसपी शैशव यादव ने मामला संज्ञान में आने के बाद जांच कर कार्रवाई की बात कही थी।

भारतीय किसान महासभा से संबद्ध है जिला किसान संघर्ष समिति
इधर, भारतीय ट्रेड यूनियन से जुड़े अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि सुपौल में मंगलवार को जिला किसान संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम था। धरना को ट्रेड यूनियन ने भी अपना समर्थन दिया था। इस संगठन का निर्माण करीब एक वर्ष पूर्व ही हुआ है। हालांकि इसका अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है। यह संगठन भारतीय किसान महासभा से संबद्ध है। देवेंद्र इसी संगठन में बसंतपुर प्रखंड संयोजक हैं। भूलवश उन्होंने संगठन का जो झंडा गाड़ी में लगाया, उसमें संगठन का लॉगो नहीं लगा था, जिसकी वजह से यह बांग्लादेशी झंडे की तरह दिख रहा था। लेकिन देवेंद्र न तो विदेशी हैं और न ही उनका किसी गलत संगठन से कोई संबंध है। हम प्रशासन को पूरा सहयोग देने के लिए तत्पर हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद प्रशासन से भी उचित सहयोग की अपील की गई है।

सुपौल में बांग्लादेश का झंडा लगा कर घूम रही कार।

सुपौल में बांग्लादेश का झंडा लगा कर घूम रही कार।

 

सुपौल में बांग्लादेश का झंडा लगा कर घूम रही कार।

सुपौल में बांग्लादेश का झंडा लगा कर घूम रही कार।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed