Holi 2025 : बिहार में होली के दिन तैयार होता है पारंपरिक व्यंजन, मालपुआ का स्वाद सबसे अलग
Holi 2025 : बिहार के कुछ जिलों में शुक्रवार को होली का पर्व मनाया जा रहा है, जबकि कुछ जगहों पर शनिवार को होली का पर्व मनाया जाएगा। लोग पहले अबीर-गुलाल से खेलते हैं और फिर स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाकर त्योहार की खुशियों को दोगुना कर देते हैं।
विस्तार
होली सिर्फ रंगों और उमंग का ही नहीं, बल्कि स्वाद और परंपराओं का भी त्योहार है। जिसमें घर-घर में पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू माहौल को और खास बना देती है। होली के मौके पर बिहार में खानपान की विशेष तैयारियां होती है। यहां शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के व्यंजनों की जबरदस्त मांग देखी जाती है। त्योहार के दिन मालपुआ, दही-बड़ा, पुआ और ठंडाई जैसे पारंपरिक व्यंजन हर घर में तैयार किए जाते हैं। जिससे उत्सव का स्वाद और भी बढ़ जाता है। वहीं होलिका दहन और धुड़खेल के दिन लोग मांसाहार से परहेज करते हैं, लेकिन होली के दिन नॉन वेज की डिमांड अचानक बढ़ जाती है। जिससे बाजारों में मटन और चिकन के रेट भी बढ़ने लगते हैं।
यह खबर भी पढ़ें- Holi 2025: यहां सौ साल से हो रहा होलिका दहन, विधि विधान से पूजा के बाद होली की गीतों पर झूमते दिखे लोग
ठंडाई में मिलाया जाता है भांग
वहीं कुछ जगहों पर लोग ठंडाई भी तैयार करते हैं। जो बादाम, सौंफ, नारियल, काजू और कई तरह के मसालों से बनी एक खास पारंपरिक ड्रिंक होती है। जिसमें सीमित मात्रा में भांग मिलाने की परंपरा भी कई परिवारों में देखी जाती है। स्वादिष्ट पकवानों के साथ जब परिवार और दोस्त एक साथ बैठते हैं तो त्योहार का मजा दोगुना हो जाता है। बिहार में होलिका दहन और धुड़खेल के दिन अधिकांश लोग मांसाहार से परहेज करते हैं। लेकिन होली के दिन मटन और चिकन की डिमांड अचानक से बढ़ जाती है। जिससे बाजार में मांसाहार की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिलता है। इस दिन लोग विशेष रूप से मसालेदार मटन और चिकन बनाकर परिवार और दोस्तों के साथ दावत का आनंद लेते हैं।
कई जिलों में शनिवार को मनाई जाएगी होली
बिहार के कुछ जिलों में आज होली का पर्व मनाया जा रहा है, वहीं कुछ जगहों पर कल यानी शनिवार को भी होली का पर्व मनाया जाएगा। लोग पहले अबीर-गुलाल से खेलते हैं और फिर स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाकर त्योहार की खुशियों को दोगुना कर देते हैं। ऐसे में यह पर्व केवल एक दिन का नहीं, बल्कि रंग, स्वाद और परंपरा का अनोखा संगम बन जाता है। मालपुआ दूध, मैदा और चीनी से तैयार किया जाता है। इसे सरसों तेल या घी में तलकर तैयार किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है। दही-बड़ा उड़द और मूंग दाल से तैयार किया जाता है। इसे मसालेदार दही और मीठी-खट्टी चटनी के साथ परोसा जाता है, जिससे मिठास और नमकीन स्वाद का बेहतरीन मेल बनता है।