फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News: 2 miscreants involved in assault on female advocate Ekta Jha arrested, SI Neelu Kumari

Bihar: महिला अधिवक्ता से मारपीट में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार, एसआई से रंजिश में हमला किए जाने की बात आई सामने

Sat, 12 Oct 2024 05:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 12 Oct 2024 05:39 PM IST
सार

Bihar News: सहरसा में महिला अधिवक्ता और उनकी मां से मारपीट के मामले में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि महिला अधिवक्ता का एसआई से रंजिश का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
Bihar News: 2 miscreants involved in assault on female advocate Ekta Jha arrested, SI Neelu Kumari
महिला अधिवक्ता पर हमला करने वाले दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा में व्यवहार न्यायालय की अधिवक्ता एकता झा से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि यह घटना एक पूर्व विवाद के चलते हुई, जिसमें एकता झा और सब इंस्पेक्टर नीलू कुमारी शामिल थीं।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने वार्ड-36 से मधेपुरा जिले के सत्पोखर सिंहेश्वर निवासी मौसम कुमार और खगड़िया जिले के सिरनिया निवासी मानस कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा प्रयास जारी है। पुलिस ने इस मामले में कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि 10 अक्तूबर को न्यायालय सहरसा में कार्यरत वकील एकता कुमारी झा और उनकी मां के साथ पांच अज्ञात अपराधियों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की थी। महिला वकील ने इस घटना को लेकर बताया कि कुछ दिन पहले न्यायालय परिसर में उनके और एसआई नीलू कुमारी के बीच एक विवाद हुआ था। एकता झा ने आशंका जताई है कि उनके और उनके परिवार के साथ हुई इस मारपीट की घटना के पीछे महिला पुलिस अवर निरीक्षक नीलू कुमारी का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घायल महिला वकील के फर्द बयान के आधार पर सहरसा सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया गया है, जो घटना के त्वरित खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्यरत है।

 
वकील एकता कुमारी झा और उनकी मां इस समय इलाजरत हैं, जबकि अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की संजीदगी को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed