फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar Lakhs of rupees lost due to fire saree warehouse landlord employed in Bihar Police had gone to village

Bihar: साड़ी गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान, छठ पूजा में गांव गए थे बिहार पुलिस में कार्यरत मकान मालिक

Fri, 08 Nov 2024 01:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 08 Nov 2024 01:18 PM IST
सार

बिहार के सहरसा में एक चार मंजिला मकान में आग लग गई। बताया जा रहा है कि मकान मालिक बिहार पुलिस में कार्यरत हैं और छठ पूजा के दौरान घर गए हुए थे। 

विज्ञापन
Bihar Lakhs of rupees lost due to fire saree warehouse landlord employed in Bihar Police had gone to village
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले में सदर थाना क्षेत्र के वार्ड-34 कृष्णा नगर में शुक्रवार को एक चार मंजिला मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस में कार्यरत इंद्रदेव यादव के मकान में आग लग गई। आग मकान के नीचे सुमन साड़ी के गोदाम में लगी।

विज्ञापन




बता दें कि गोदाम में कंबल और साड़ी सहित ठंड के कपड़े जमा थे, जिसमें आग पकड़ते ही आग पूरी तरह पूरे मकान में पकड़ लिया। लगभग दो घंटे के बाद आग की लपटें जब बाहर निकली, तब लोगों को आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही अग्निशमन की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी रही। लेकिन खबर लिखे जाने तक आग पूरी तरह अपने चरम पर थी। पानी का भी कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा था। 
विज्ञापन


दमकल की और गाड़ियां मंगवाई जा रही हैं। लोगों ने बांस और ईंट-पत्थर से गोदाम का शायर तोड़ा। संयोगवश गृहस्वामी छठ पूजा में अपने गांव गए हुए थे। अन्यथा बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था। आसपास के लोग अपने घरों से सिलेंडर निकाल कर दूसरे जगह भेज दिया। सदर थाना और टीओपी टू पुलिस लोगों को आवाजाही रोकने में जुटे हैं। घटना में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। हालांकि, स्पष्ट जानकारी आग पर काबू पाने के बाद ही पता चलेगा। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
सहरसा शहर के कृष्णा नगर वार्ड-34 में कई घंटों की मशक्कत के बाद कपड़ा गोदाम में लगे आग पर काबू पाया गया। कई दमकल की गाड़ियों से पानी देने ओर स्थानीय लोगों ने ईंट-पत्थर और बांस से गोदाम के शटर को तोड़ा। उसके बाद पानी गोदाम के अंदर गया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। संकीर्ण गली में गोदम के होने के कारण दमकल को भी पहुंचने में काफी परेशानी हुई। मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। आग लगने के स्पष्ट कारण का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed