Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Kishanganj Pregnant Woman Murder Case Fiance Arrested

बिहार: शादी से तीन दिन पहले मंगेतर ने गर्भवती युवती की गला घोंटकर की हत्या, मकई के खेत में दफनाया शव

Wed, 18 Nov 2026 04:00 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: कोसी ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2026 04:00 PM IST
सार

किशनगंज में शादी से तीन दिन पहले मंगेतर ने छह माह की गर्भवती युवती की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने शव मकई के खेत में दफना दिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Bihar Kishanganj Pregnant Woman Murder Case Fiance Arrested
गिरफ्तार आरोपी और बरामद कुदाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के किशनगंज जिले के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय गर्भवती युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में मृतका के मंगेतर वसीद आलम (24) को पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे रतनपुर गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया कुदाल भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, शादी से महज तीन दिन पहले आरोपी ने युवती को फोन कर मिलने के बहाने बुलाया और दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को मकई के खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर को काला सिंधिया गांव निवासी जितानुल ने पहाड़कट्टा थाना में अपनी 23 वर्षीय पुत्री के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी 13 नवंबर की रात परिवार के साथ सोई थी। 14 नवंबर की सुबह करीब चार बजे जब वे उसे नमाज के लिए जगाने पहुंचे तो वह बिस्तर पर नहीं मिली। आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन


पढे़ं: आठ हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलर्स में मचाया आतंक; जाते-जाते बोले- फिर आएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ-1 के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने 15 नवंबर को युवती का शव गांव के पास एक खेत में गड्ढे में दबा हुआ बरामद किया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि युवती को उसके मंगेतर वसीद आलम ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि युवती के साथ उसकी करीब एक साल से दोस्ती थी और वह छह माह की गर्भवती थी। दोनों की शादी 16 नवंबर को तय हुई थी। हालांकि, आरोपी परिवार के दबाव में युवती से शादी नहीं करना चाहता था। इसी वजह से उसने अपने भाई और पिता के साथ मिलकर शादी से तीन दिन पहले हत्या की साजिश रची।

आरोपी के अनुसार, उसने युवती को घर के पास स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर मिलने के लिए बुलाया। वहां उसके दुपट्टे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को मकई के खेत में ले जाकर कुदाल से गड्ढा खोदा और दफना दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया कुदाल बरामद कर लिया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed