फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar job news madhepura job opportunity for youth passed 8th to pg rojgar mela direct recruitment many posts

Bihar News: एक मार्च को रोजगार मेला, 1468 पदों पर होगी भर्ती, 8वीं से पीजी तक के छात्रों को मिलेगा जॉब

Fri, 28 Feb 2025 09:32 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Fri, 28 Feb 2025 09:32 PM IST
सार

Bihar Jobs News: जिला नियोजन पदाधिकारी लरविन कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है। लेकिन इसमें भाग लेने के लिए NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
bihar job news madhepura job opportunity for youth passed 8th to pg rojgar mela direct recruitment many posts
लरविन कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा जिले में एक मार्च को एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन होगा। यह मेला मधेपुरा प्रखंड कार्यालय के पीछे संयुक्त श्रम भवन में जिला नियोजनालय की ओर से लगाया जा रहा है। इसमें राज्य और देश के विभिन्न निजी क्षेत्र की कंपनियां और संस्थान भाग लेंगी और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे।

विज्ञापन


इस मेले में कुल 24 निजी क्षेत्र की कंपनियां 1468 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी, जिसमें निजी स्कूल टीचर, हेल्पर, कस्टमर सर्विस, एग्जीक्यूटिव अस्सिटेंट, हाउसकीपर, क्रेडिट ऑफिसर, रिलेशनशिप ऑफिसर, सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, इलेक्ट्रीशियन, टेक्नीशियन, मैकेनिक, सेल्स मैनेजर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, कंप्यूटर ऑपरेटर, सेल्स ऑफिसर, मशीन ऑपरेटर, हेल्पर सहित कई अन्य पद शामिल हैं। इस अवसर पर PB वर्ल्ड स्कूल, SPS बालाजी, लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन, स्टाइल बाजार, फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस, जायका रेस्टोरेंट, होली क्रॉस स्कूल, डेलीवेरी जैसी संस्थान भाग लेंगी और योग्य उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के माध्यम से नौकरियों का अवसर देंगी।
विज्ञापन


पंजीकरण और पात्रता
जिला नियोजन पदाधिकारी लरविन कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है। लेकिन इसमें भाग लेने के लिए NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे, ताकि वे मौके पर ही चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला नियोजनालय ने युवाओं से अपील की है कि वे इस रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और रोजगार के सुनहरे अवसरों का लाभ उठाएं। नियोजन पदाधिकारी लरविन कुमार ने बताया कि इस मेले में श्रम अधीक्षक, डीआरसीसी प्रबंधक, जीविका प्रबंधक, जेआईटीएम स्किल प्राइवेट लिमिटेड इत्यादि के द्वारा बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed