फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar Flood: Kosi river intensified erosion in Saharsa, hundreds of houses submerged in water people displaced

Flood: सहरसा में कोसी नदी ने तेज किया कटाव, सैकड़ों घर पानी में समाये; लोग विस्थापितों का जीवन जीने को मजबूर

Fri, 09 Aug 2024 03:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 09 Aug 2024 03:16 PM IST
सार

Bihar Flood: सहरसा में कोसी नदी ने कटाव काफी तेज कर दिया है। कटाव में सैकड़ों घर पानी में समा जाने से लोग विस्थापितों का जीवन जीने को मजबूर हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar Flood: Kosi river intensified erosion in Saharsa, hundreds of houses submerged in water people displaced
सहरसा में कोसी नदी ने तेज किया कटाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले के सलखुआ और नवहट्टा प्रखंड में कोसी नदी के कटाव से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। यहां सैकड़ों घर कटाव की चपेट में आ चुके हैं। नवहट्टा प्रखंड में पूर्वी और पश्चिमी कोसी तटबंध के बीच हाटी पंचायत के कठुआर, नौला और अन्य गांव में कोसी नदी ने कटाव तेज कर दिया है। कटाव का आलम यह है कि नदी गांव के करीब पहुंच गई है। ग्रामीण अपने घर को बचाने के लिए बांस और उसकी झाड़ी का उपयोग कर कटाव को रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तटबंध के अंदर सात पंचायतों में से कोसी नदी ने अब तक पांच पंचायतों के सैकड़ों परिवार के घरों का कटाव कर उन्हें विस्थापित की जिन्दगी जीने को मजबूर कर दिया है। मधुबनी और सुपौल जिले की सीमा पर अवस्थित हाटी पंचायत के कठुआर गांव में कोसी नदी ने तेज कटाव शुरू कर दिया है। यहां नदी 50 एकड़ से अधिक उपजाऊ जमीन को बहा ले गई है। नदी अपनी धारा में घरों को समाहित कर बड़ी आबादी को विस्थापन की जिन्दगी जीने को विवश कर देगी।
विज्ञापन


वहीं, इन विस्थापित परिवारों को अंचल प्रशासन द्वारा प्लास्टिक सीट उपलब्ध करा दी गई है। नदी के घटते बढ़ते जलस्तर के कारण और कोसी बैराज से कोसी नदी में हो रहे डिस्चार्ज में उतार चढ़ाव के कारण भी नदी कटाव तेज कर रही है। इधर, सलखुआ अंचल क्षेत्र के पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर चानन पंचायत के डेंगराही गांव के पास खतरा मंडरा रहा है। डेंगराही के अलावा प्रखंड के चानन पंचायत के सिसवा, साम्हरखुर्द पंचायत के साम्हर और बलदही आदि स्थानों पर कोसी नदी का कटाव जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed