फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar: Fierce head-on collision between bike and tractor in Madhepura, maternal uncle and niece died on spot

Bihar News: मधेपुरा में बाइक और ट्रैक्टर में आमने-सामने की भीषण टक्कर, हादसे में मामा-भांजी की मौके पर ही मौत

Tue, 14 May 2024 05:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 14 May 2024 05:01 PM IST
सार

Madhepura News: ग्रामीणों ने बताया कि युवक अपनी भांजी का इलाज कराकर सहरसा से बाइक से घर लौट रहा था। इस बीच उलटी दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों को रौंद दिया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar: Fierce head-on collision between bike and tractor in Madhepura, maternal uncle and niece died on spot
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर-पिपरा मुख्य मार्ग एनएच 106 पर बैरबन्ना गांव में मुस्लिम टोला के पास सोमवार की रात बाइक सवार मामा-भांजी को बेकाबू ट्रैक्टर ने रौंद दिया। इस हादसे में घटनास्थल पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त बाइक में मिले साक्ष्य के अनुसार मृतकों की पहचान त्रिवेणीगंज मिरजवा निवासी शिवनारायण मेहता के बेटे संजय मेहता (35) और उसकी भांजी सुप्रिया कुमारी (10) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि संजय अपनी भांजी सुप्रिया का इलाज कराकर सहरसा से बाइक से घर लौट रहा था। इस बीच बैरबन्ना में उलटी दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों को रौंद दिया। हादसे के बाद मौके से भाग रहे ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। हालांकि चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस के सामने सरपंच चंदन कुमार सहित आक्रोशित ग्रामीणों ने मांग की कि यहां आए दिन घटना होती रहती है, इसलिए ब्रेकर बनाया जाए। साथ ही ग्रामीणों ने आरोपी के ट्रैक्टर को रोड पर खड़ा करके एनएच को जाम कर दिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त बाइक की डिक्की में मिले साक्ष्य के अनुसार मृतकों की पहचान की गई है। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि घटनास्थल पर दोनों की मौत हो गई। वहीं, एनएच 106 को जाम कर ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed