Satta Ka Sangram Live: सुपौल में युवाओं से चर्चा, रोजगार और पलायन के मुद्दे पर हुई बात; क्या कहा?
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 6 और 11 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव नजदीक आते ही माहौल पूरी तरह चुनावी हो गया है। इसी के तहत, अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ सुपौल पहुंचा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्थानीय निवासी संदीप कुमार झा ने कहा, "हमारे इलाके में विधायक ने बहुत अच्छा विकास किया है। इतना विकास शायद किसी और क्षेत्र में नहीं हुआ होगा। गांधी मैदान में लोग आराम से छठ पूजा मना पा रहे हैं, यह भी हमारे विधायक की मेहनत का नतीजा है।"
मोहम्मद नरुल अंसारी ने बताया, "विपक्ष हमेशा पलायन और नौकरी की बात करता है, लेकिन सबसे ज्यादा नौकरियां तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही दी हैं। उन्होंने गांधी मैदान में लाखों लोगों को एक साथ नौकरी दी थी।" उन्होंने आगे कहा, "विपक्ष के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं है, बस पलायन की बात दोहराता रहता है।"
कृष्णा यादव ने कहा, "सुपौल में अब कोई बड़ी समस्या नहीं है। यहां जो भी विकास हुआ है, उसके लिए हम नीतीश कुमार को ही वोट देंगे।" उन्होंने यह भी बताया, "नीतीश कुमार लगातार युवाओं की मदद कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं को 10 लाख रुपये की सहायता दी है। मुझे भी इसका फायदा मिला है, अब मैं अपनी दुकान चला रहा हूं।"
भरत कुमार ने कहा, "सुपौल में बहुत विकास हुआ है। विजेंद्र प्रसाद यादव ने यहां काफी काम किया है। लोग उनकी तुलना भगवान विश्वकर्मा से करते हैं क्योंकि उन्होंने क्षेत्र को नई पहचान दी है।" माधव झा ने कहा, "सुपौल में विकास तो हुआ है, लेकिन बिहार में अभी भी इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी है। मेरे पास अच्छी पढ़ाई-लिखाई है, फिर भी मुझे बिहार में नौकरी नहीं मिल रही, क्योंकि यहां कोई बड़ी कंपनी (MNC) नहीं है। इसी वजह से मुझे गुरुग्राम और नोएडा जाना पड़ता है। बिहार सरकार को इस दिशा में जरूर ध्यान देना चाहिए।"
राजकुमार ने कहा, "इस बार हम सरकार बदलना चाहते हैं। इस बार हम तेजस्वी यादव को मौका देंगे। पिछले 20 वर्षों से कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है इसलिए अब हम परिवर्तन लाना चाहते हैं ताकि कुछ नया बदलाव आ सके।"