{"_id":"665c629af0efa4af960f9150","slug":"bihar-crime-young-rjd-leader-was-shot-by-miscreants-in-madhepura-he-was-returning-home-from-murliganj-market-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: मधेपुरा में युवा राजद नेता को बदमाशों ने मारी गोली, मुरलीगंज बाजार से लौट रहे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: मधेपुरा में युवा राजद नेता को बदमाशों ने मारी गोली, मुरलीगंज बाजार से लौट रहे थे घर
Sun, 02 Jun 2024 05:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 02 Jun 2024 05:46 PM IST
सार
Bihar Crime: मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि अज्ञात अपराधियों द्वारा मुरलीगंज से घर जाने के दौरान प्रदीप यादव को गोली मारी गई है। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत युवा राजद नेता प्रदीप यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के डुमरिया नहर के पास शनिवार की रात अपराधियों ने युवा राजद नेता को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद बाइक सवार बदमाश हथियार लहराते हुए भाग निकले। घायल व्यक्ति की पहचान मुरलीगंज के डुमरिया कोल्हायपट्टी निवासी गजेंद्र यादव के बेटे प्रदीप यादव के रूप में हुई है। वह युवा राजद के जिला सचिव हैं। घायल युवक का इलाज मधेपुरा के जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुतबिक, घायल प्रदीप यादव युवा राजद के जिला सचिव हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात मुरलीगंज बाजार से दवा लेकर घर जा रहे थे। रास्ते में डुमरिया नहर के पास सामने से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और हथियार लहराते हुए भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और घायल के परिजनों को घटना की सूचना दी। उसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल प्रदीप को जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गोली प्रदीप के दाहिने हाथ में लगते हुए पेट को छूकर निकल गई। फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुरलीगंज थाना पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल प्रदीप से मामले की जानकारी लेकर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
घटना को लेकर युवा राजद के प्रधान महासचिव सह प्रवक्ता संजीव कुमार और राजद नेता राजीव राजा ने कहा कि मधेपुरा में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। प्रतिदिन गोलीबारी की घटना हो रही है। राजद ने कहा कि सोमवार को एसपी से मिलकर इस घटना की उचित जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे।
वहीं, मामले को लेकर मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि अज्ञात अपराधियों द्वारा मुरलीगंज से घर जाने के दौरान प्रदीप यादव को गोली मारी गई है। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।