फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar Crime: Miscreants opened fire on former Mukhiya in Madhepura, he died while being taken to hospital

Bihar Crime: मधेपुरा में बदमाशों ने पूर्व मुखिया पर की ताबड़तोड़ गोलीबारी, अस्पताल ले जाते समय मौत

Tue, 16 Apr 2024 01:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 16 Apr 2024 01:34 PM IST
सार

Madhepura News: मधेपुरा में बदमाशों ने सोमवार की शाम एक गांव के पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Miscreants opened fire on former Mukhiya in Madhepura, he died while being taken to hospital
मृतक पूर्व मुखिया मुकेश कुमार मुन्ना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मधेपुरा जिले के आलमनगर प्रखंड के खापुर पंचायत के पूर्व मुखिया मुकेश कुमार मुन्ना की सोमवार की शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां मेडिकल बोर्ड गठन के बाद मंगलवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

 
घटना के समय पूर्व मुखिया के साथ रहे भकुल सिंह ने बताया कि सोमवार को खापुर के खदैया टोला वार्ड-12 में सड़क ढलाई हो रही थी। कुछ स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण में गड़बड़ी को लेकर पूर्व मुखिया मुकेश कुमार मुन्ना को वहां बुलाया। उन्होंने बताया कि पूर्व मुखिया के साथ वह भी उस जगह पहुंचे थे। वहां पहुंचने पर पूर्व मुखिया ने लोगों से बातचीत कर सड़क निर्माण कार्य शुरू करवा दिया और वहीं पर एक दुकान के आगे लगी चारपाई पर बैठ गए। सड़क निर्माण में लगे मजदूर अपना काम कर रहे थे। उसी दौरान दो बाइक से लगभग पांच-छह बदमाश वहां पहुंचे और पूर्व मुखिया मुकेश कुमार मुन्ना पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। लगभग सात-आठ राउंड फायरिंग के बाद सभी बदमाशों ने गंड़ासे से सिर पर वार कर घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर काम कर रहे सभी मजदूर वहां से भाग गए।
विज्ञापन



 
भकुल सिंह ने बताया कि जब मैं पूर्व मुखिया को बचाने के लिए आगे बढ़ा तो मेरे ऊपर पर भी बदमाशों ने गोली चला दी। लेकिन गोली मेरे बगल से निकल गई, जिसके बाद मैं किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग कर एक घर में छिप गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश भाग वहां से भाग निकले। हालांकि भागने के दौरान बदमाशों की एक बाइक वहीं पर छूट गई। उन्होंने बताया कि लोगों की मदद से पूर्व मुखिया को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। वहीं, उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि घटना को लेकर अभी आवेदन नहीं मिला है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed