फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar: 11 named in case of murder of teenager and throwing his body in front of his house

Bihar: किशोर की हत्या कर शव घर के आगे फेंका, परिजनों को बंधक बनाया; फिर शव जलाया; दिल दहला देने वाली घटना

Wed, 03 Sep 2025 08:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 03 Sep 2025 08:00 PM IST
सार

Bihar: रात खाना बनाने के बाद मां ने बेटे को बुलाया, लेकिन उसने थोड़ी देर में आने की बात कहकर टाल दिया। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। देर रात तक खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे मां ने घर के आंगन के पास टूटे मकान में बेटे का शव पड़ा देखा।

विज्ञापन
Bihar: 11 named in case of murder of teenager and throwing his body in front of his house
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपट्टी पंचायत के मंडल टोला वार्ड-7 में मंगलवार की सुबह 13 वर्षीय किशोर की हत्या का मामला सामने आया। आरोप है कि हत्या के बाद परिजनों को बंधक बनाकर शव को यूरिया और पेट्रोल छिड़ककर जला दिया गया। इस मामले में मृतक की मां मंजू देवी के बयान पर जिला पार्षद सहित 11 नामजद और एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

मृतक की पहचान वार्ड-7 निवासी विनोद मंडल के इकलौते पुत्र विकास कुमार (13 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक के पिता दिव्यांग हैं और पंजाब में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मां मजदूरी करके तीन बेटियों और एक बेटे का पालन-पोषण करती हैं।

विज्ञापन

ऐसे हुई वारदात
सोमवार रात खाना बनाने के बाद मां ने बेटे को बुलाया, लेकिन उसने थोड़ी देर में आने की बात कहकर टाल दिया। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। देर रात तक खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे मां ने घर के आंगन के पास टूटे मकान में बेटे का शव पड़ा देखा। शव पर गहरे जख्म और गले में रस्सी के निशान थे। परिजनों का आरोप है कि घटना की भनक लगते ही कुछ ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और उन्हें पुलिस को सूचना देने से रोक दिया। मृतक की मां को जबरन दूसरे घर में बंद कर दिया गया और शव को छिपाकर घर के पीछे बांस के ढेर में यूरिया व पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 'इनका शासन होता तो दियारा इलाके में पूरी रात आर्केस्ट्रा...', तेजस्वी की रील पर केंद्रीय मंत्री का तंज

बहन का आरोप
मृतक की बहन आरती कुमारी ने कहा कि शव को बिना किसी रीति-रिवाज के जींस और शर्ट में ही जला दिया गया। परिवार को कफन तक लाने की अनुमति नहीं दी गई। पंजाब में मजदूरी कर रहे पिता विनोद मंडल ने फोन पर बताया कि पड़ोसी संतोष मंडल के दो नाबालिग बेटों ने पार्टी के बहाने विकास को बुलाया था, जहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। 

प्राथमिकी में 11 नामजद
त्रिवेणीगंज थाना कांड संख्या 457/25 के तहत मृतक की मां मंजू देवी ने आवेदन देकर 11 नामजद और एक दर्जन अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। नामजदों में जिला पार्षद अरुण यादव उर्फ लल्लू यादव, पंचायत समिति सदस्य गुलाब मंडल, अशोक यादव, राजू ऋषिदेव, बिंदेश्वरी मंडल, संतोष मंडल, बौआ मंडल, धीरेंद्र मंडल, उमेश मंडल और संतोष मंडल के दो नाबालिग पुत्र शामिल हैं। आरोप है कि इन्होंने साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जबरन जलाया।

पुलिस की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ विभाष कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed