फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bharat Bandh: Protesters stopped several trains in Saharsa, trains departed late; passengers were very upset

Bharat Bandh: सहरसा में प्रदर्शनकारियों ने कई ट्रेनों को रोका, विलंब से हुईं रवाना; काफी परेशान हुए यात्री

Wed, 21 Aug 2024 02:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 21 Aug 2024 02:05 PM IST
सार

Saharsa Bharat Bandh: सहरसा में आरक्षण फैसले के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने कई ट्रेनों को रोक दिया तो कई ट्रेनें विलंब से रवाना हो पाईं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामने करना पड़ा। वहीं, स्टेशन जाने वाले यात्रियों को रास्ते बाधित होने के कारण काफी दिक्कत हो रही है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bharat Bandh: Protesters stopped several trains in Saharsa, trains departed late; passengers were very upset
भारत बंद को लेकर सहरसा में रोकी गई ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में भारत बंद का असर रेलवे पर भी देखने को मिला। राज्य के सहरसा जिले में प्रदर्शनकारियों ने कई ट्रेनों को रोक दिया तो कई ट्रेनें विलंब से रवाना हुईं। कचहरी हॉल्ट पर सुपौल से सहरसा आ रही पैसेंजर ट्रेन को प्रदर्शनकारियों ने रोक दिया, जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई घंटों से ट्रेन कचहरी हॉल्ट पर ही खड़ी है। वहीं, यात्री ट्रेन से उतरकर पैदल अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


इसके अलावा वैशाली एक्सप्रेस जो सहरसा से दिल्ली जाती है, को वाशिंग पीट और सर्वा ढाला के बीच लगभग आधा घंटा तक रोक दिया गया। इसके कारण राज्यरानी एक्सप्रेस एक घंटा विलंब से पटना के लिए रवाना हुई। शिवपुरी ढाला पर सहरसा से सरायगढ़ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को प्रदर्शनकारियों ने लगभग 15 मिनट तक रोक कर आरक्षण को लेकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने के बाद से ही जिला पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ ट्रेन के आवागमन को सुचारु करने में जुटे हैं।
विज्ञापन




वहीं, ट्रेन में भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। लोगों को पैदल जाने में भी परेशानी हो रही है। खासकर महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन जाने वाले सभी रास्तों को भी प्रदर्शनकारियों ने बाधित कर दिया है, जिसके कारण यात्रियों को पैदल ही स्टेशन की ओर रुख करना उनकी मजबूरी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शहर के प्रवेश द्वार कहरा कुटी, रिफ्यूजी कॉलोनी, महावीर चौक, तिवारी टोला, डुमरेल चौक पर बांस-बल्ले लगाकर आवागमन बाधित कर दिया गया है। शहर की सभी दुकानें बंद हैं। इसके अलावा सहरसा-दरभंगा मुख्य मार्ग को बलुआहा पुल महिषी के पास सड़क पर आगजनी कर बाधित कर दिया गया। भारत बंद को लेकर शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वहीं, स्टेशन पर भी आरपीएफ इंस्पेक्टर वंदना कुमारी सशस्त्र बल के साथ लगातार बंद पर नजर रख रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed