फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   A snake bit a child playing in the courtyard of the house in supaul

Supaul: घर के आंगन में खेल रहा था बच्चा, तभी सांप ने आकर काटा…झाड़ फूंक के बाद परिजन पहुंचे अस्पताल; हुई मौत

Sat, 25 May 2024 02:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 25 May 2024 02:06 PM IST
सार

Supaul: सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत लतौना वार्ड 13 में एक 10 वर्षीय किशोर की सर्पदंश से मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। 
 

विज्ञापन
A snake bit a child playing in the courtyard of the house in supaul
बच्चे को सांप ने काटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बताया जा रहा है कि त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के लतौना वार्ड 13 निवासी प्रमोद चौहान का 10 वर्षीय इकलौता पुत्र कार्तिक कुमार घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने डंस लिया।

विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलते ही परिजन इलाज के बजाय पहले झाड़ फूंक कराने में जुट गए। परिजनों ने सांप को एक बोरे में बांध कर टांग दिया और कार्तिक को ओझा के पास ले जा कर झाड़ फूंक कराने लगे। हालांकि इसके बाद भी जब हालात में सुधार नहीं हुआ तो परिजन कार्तिक को लेकर त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इधर, मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मृतक कार्तिक के पिता प्रमोद चौहान ने बताया कि तीन भाई बहनों में वह सबसे बड़ा था। घर के आंगन में ही खेलने के दौरान कार्तिक को अचानक जहरीले सांप ने डंस लिया। जिसके बाद सांप को पकड़ कर उसे बोर में बंद कर दिया और अपने बेटे को गांव में ही एक झाड़ फूंक करने वाले तांत्रिक के पास ले गए। जब उनसे ठीक नहीं हुआ तो फिर उसे अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने देख कर उसे मृत घोषित कर दिया। बहरहाल, कार्तिक की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक की दो छोटी बहन है। जिसमें 2 साल की मीरा कुमारी और दूसरी 8 साल की फुल कुमारी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed