{"_id":"650866b64bea273ae5000789","slug":"killer-saved-from-mob-lynching-in-bihar-after-killing-wife-attacked-on-daughter-people-tried-to-burn-alive-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बांधकर पीटा, पुलिस के सामने जलाने का प्रयास; क्या जुर्म कर भागते शख्स को दी जा रही थी ऐसी सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बांधकर पीटा, पुलिस के सामने जलाने का प्रयास; क्या जुर्म कर भागते शख्स को दी जा रही थी ऐसी सजा
Mon, 18 Sep 2023 08:33 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 18 Sep 2023 08:33 PM IST
सार
Bihar Police: चाकू से पत्नी की हत्या और बेटी-सास पर जानलेवा हमला कर भागते युवक को लोगों ने धर-दबोचा। पोल में बांधकर पिटाई के बाद उसे जलाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन पुलिस पहुंच गई और उसकी जान बच गई। वारदात बिहार के समस्तीपुर की है।
विज्ञापन
बांधकर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर में ताजपुर थाने के निकसपुर गांव के गोढियारी टोल में अचानक पहुंचने एक पति ने पत्नी की चाकू मार हत्या कर दी। जबकि बीच-बचाव करने पहुंची बेटी और सास को भी जख्मी कर दिया। बाद में भाग रहे दामाद को लोगों ने पकड़ लिया और उसे पोल से बांधकर पिटाई की। साथ ही उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
हालांकि, इस दौरान ताजपुर पुलिस के पहुंच जाने से उसकी जान बच गई। युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान कोमल देवी के रूप में की गई है। जबकि जख्मी में युवक कर सांस संजू देवी व बेटी सोनाली कुमारी शामिल हैं। सनकी युवक जिले के वैनी पूसा का वसंत दास का पुत्र मुकेश कुमार दास के रूप में की गई है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में मृतक कोमल की मां ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री कोमल की शादी आठ वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज के साथ की थी। उसके बाद से ही दहेज को लेकर मुकेश उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लगा। उसके बाद उन लोगों ने दहेल प्रताड़ना का मामना दर्ज कराया। केस चल ही रहा था। आठ महीने से कोमल कुमारी मायके में ही रह रही है।
विज्ञापन
शाम 4.30 बजे अचानक पहुंचा मुकेश ने किया हमला
लोगों ने बताया कि सोमवार शाम करीब 4:30 बजे एकाएक मुकेश कुमार अपना ससुराल पहुंचा। घर में प्रवेश करते ही पत्नी कोमल पर चाकू से वार किया, जिससे कोमल की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान जब मुकेश की बेटी सोनाली पहुंची उसे भी दांत काट कर जख्मी कर दिया। जब उसकी सास संजू आयी तो उसे भी जख्मी कर दिया। हल्ला होने पर जुटे आक्रोशित लोगों ने मुकेश कुमार को पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी।
पोल से बांध जलाने का किया प्रयास
गुस्साए लोगों ने मुकेश को पकड़ लिया और पोल से बांध दिया। इस दौरान लोगों ने उसकी पिटाई भी की। बाद में लोगों ने तार की लकड़ी से उसे जलाने का भी प्रयास किया। हालांकि, ताजपुर पुलिस के पहुंच जाने से उसकी जान बची। पुलिस ने युवक को मुक्त कराकर सदर अस्पताल लाया।
सदर डीएसपी ने क्या कहा
सदर डीएसपी संजय पांडेय ने कहा कि एक युवक ने अपनी पत्नी को चाकू मार हत्या कर दी है। दोनों में लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है। युवक को हिरासत में ले लिया गया है।
वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस करी मशक्कत के बाद उक्त व्यक्ति को छुड़ाकर हिरासत में ले गई है। भीड़ इतनी हो गई यह मामला गर्म होने पर ताजपुर थाना, मुसरीघरारी थाना और बंगरा थाना की पुलिस पहुंच कर मामले को शांत कर है। थाना अध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह ने बताया कि मृतका की लास को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना में अंजाम किए गए छुड़ा को भी बरामद कर लिया गया है। इस घटना से क्षेत्र में मातम में सन्नाटा छाया हुआ है।