फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Khagaria News People are troubled to get birth certificate and death certificate in Khagaria

Khagaria: मरने और पैदा होने का सुबूत लेने के लिए लोग परेशान, कर्मचारी है ही नहीं, नगर परिषद गजब ही जवाब दे रहा

Thu, 13 Apr 2023 05:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 13 Apr 2023 05:15 PM IST
सार

बिहार के खगड़िया जिले में कर्मचारी के अभाव में दो विभागों के बीच पब्लिक परेशान है। लोग प्रमाण बनवाने के लिए जाते हैं और निराश होकर वापस चले आते हैं। वहीं, नगर परिषद का कहना है कि हमें इससे कुछ भी लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
Khagaria News People are troubled to get birth certificate and death certificate in Khagaria
खगड़िया नगर परिषद कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया जिले में खगड़िया नगर परिषद कार्यालय पर बीते करीब एक महीने से लोग जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए चक्कर काट रहे हैं। लेकिन उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है। सब अपने कंधे का दायित्व दूसरे पर डालने में लगे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, एक महीने पहले जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का जिम्मा सांख्यिकी विभाग को दिया गया था। उसके बाद से लोग सांख्यिकी विभाग के कार्यालय पहुंचने लगे। लेकिन पर्याप्त व्यवस्था के अभाव में वहां जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले जन्म और मृत्य प्रमाण पत्र नगर परिषद कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर पर बनता था।
विज्ञापन


सांख्यिकी विभाग के पदाधिकारी ने बताया, उनके पास पर्याप्त व्यवस्था और कर्मी नहीं हैं। इसलिए कार्यालय आने वाले लोगों का जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। उन्होंने नगर परिषद से कर्मी उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं, नगर परिषद ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि अब प्रमाण पत्र बनाना सांख्यिकी विभाग का दायित्व है। अब हमें इससे कुछ लेना-देना नहीं है तो फिर हम कर्मी क्यों उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के चक्कर काटकर लोग परेशान...
वहीं, बीते करीब एक महीने से लोग दो विभागों के बीच पिस रहे हैं। उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग रोजाना चिलचिलाती धूप में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आते हैं और लौटकर चले जाते हैं। किसी को अपने बच्चे का एडमिशन स्कूल में करवाना है तो किसी को मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर बैंक में या इंश्योरेंस कंपनी के ऑफिस में जमा करना है।


वहीं, जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बलुआही के वार्ड नंबर 31 से आए डॉ यादव ने बताया कि हम दो घंटे से नगर परिषद कार्यालय में आरटीपीएस काउंटर खुलने का इंतजार कर रहे हैं। पूछने पर बताया जा रहा है कि रुकिए कर्मचारी आ रहा है। लेकिन कोई नहीं आता, हम रोज वापस लौट जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed