{"_id":"5e3f75338ebc3ee5ac312c5b","slug":"katihar-violent-mob-set-fire-to-bihar-police-jeep","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटिहार: हिंसक हुई भीड़, पुलिस जीप को आग के हवाले किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटिहार: हिंसक हुई भीड़, पुलिस जीप को आग के हवाले किया
Sun, 09 Feb 2020 08:27 AM IST
Priyesh Mishra
पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 09 Feb 2020 08:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
बिहार के कटिहार जिले में चोरी के आरोप में एक व्यक्ति की पुलिस हिरासत में मौत की अफवाह के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को आबादपुर थाने में तोड़फोड़ और पुलिस जीप को आग के हवाले कर दिया।
पुलिस उपाधीक्षक पंकज कुमार ने हिरासत में लिए गए व्यक्ति की मौत की खबर को अफवाह बताते हुए कहा कि व्यक्ति को तबियत खराब होने की शिकायत पर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।
बारसोई अनुमंडल के आबादपुर थाना अंतर्गत लगुवा गांव निवासी मोहम्मद मोहसिन को पुलिस ने चोरी के मामले में हिरासत में लिया था। पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि थाने में आगजनी किए जाने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान कर उनके लिए प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।